{"_id":"61d33ff3c52f9972335070a6","slug":"weather-changed-warning-heavy-rain-and-snow-fall-road-and-air-traffic-to-be-affected-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बदला मौसम का मिजाज, भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, सड़क और हवाई यातायात के प्रभावित होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बदला मौसम का मिजाज, भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, सड़क और हवाई यातायात के प्रभावित होने की आशंका
Tue, 04 Jan 2022 12:03 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:03 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एफए भट की तरफ से मंडलायुक्त जम्मू और मंडलायुक्त कश्मीर के लिए जारी की गई एजवाइजरी में कहा गया है कि तीन जनवरी देर रात से हल्की बारिश व बर्फबारी से मौसम करवट लेगा और इसके बाद कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होगी।
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में सोमवार से मौसम का मिजाज बदल गया है। जम्मू समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर ने पांच से आठ जनवरी तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के तीन जनवरी देर रात से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से टकराने के साथ ही प्रदेश में मौसम बिगड़ेगा। हालांकि कश्मीर के कुछ इलाकों में सोमवार को ही बर्फबारी की सूचना है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एफए भट की तरफ से मंडलायुक्त जम्मू और मंडलायुक्त कश्मीर के लिए जारी की गई एजवाइजरी में कहा गया है कि तीन जनवरी देर रात से हल्की बारिश व बर्फबारी से मौसम करवट लेगा और इसके बाद कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होगी। जम्मू संभाग में भद्रवाह से बनिहाल तक भारी बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं कश्मीर में गुलमर्ग, सोनमर्ग, बारामुला और कुपवाड़ा व लद्दाख में द्रास क्षेत्र के पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम बिगड़ने से सड़क व हवाई यातायात प्रभावित होगा। खासतौर से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे, श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे, लेह-मनाली हाईवे, मुगल रोड और साधना पास पर बर्फबारी से यातायात में व्यवधान आ सकता है। कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फीले तूफान की भी आशंका जताई गई है। इस वजह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। निचले क्षेत्रों में जल भराव की समस्या पैदा हो सकती है और तापमान में गिरावट से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन
लोगों से अपील-फिसलन वाले इलाकों में न जाएं
बर्फबारी वाले क्षेत्रो में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वह फिसलन वाले इलाको में न जाएं। वहीं सोमवार को प्रदेश में ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में सुधार आया। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 17. 5 और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 6.8 डिग्री और न्यूनतम 3.0 डिग्री, पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।