फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather changed snowfall in Kashmir rain in many areas still expected

मौसम बदला, कश्मीर में बर्फबारी, आज भी कई इलाकों में बारिश के आसार 

Wed, 12 Feb 2020 03:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Feb 2020 03:30 AM IST
विज्ञापन
Weather changed snowfall in Kashmir rain in many areas still expected
snowfall - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को मौसम का मिजाज बिगड़ने के साथ कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई। जम्मू संभाग के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए रहे। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आई है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 12 और 13 फरवरी को कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी। जम्मू संभाग में भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जोजीला पास पर बर्फबारी के बाद श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को अभी तक खोला नहीं जा सका है। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पर भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। मैदानी इलाकों में देर शाम को हल्की बारिश शुरू हो गई थी। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री गिरकर 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर के सभी हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। जम्मू संभाग के अधिकतर जिलों में मंगलवार को बादल छाए रहे। जम्मू में बादलों के बीच फिर ठंडक का अहसास हुआ। यहां दिन का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री गिरकर 18.7 और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ बनिहाल सबसे ठंडा रहा। भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 0.8, बटोत में 2.2 और कटड़ा में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 48 घंटों में कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। 


स्थान       न्यूनतम तापमान 
लेह          माइनस  12.2
गुलमर्ग       माइनस   6.4
पहलगाम     माइनस   5.6
श्रीनगर        माइनस   0.2

बता दें कि मौसम साफ होने से जम्मू-कश्मीर के तापमान में सुधार हुआ है। लेकिन कश्मीर में शीतलहर जारी है। बर्फीली हवाओं से जनजीवन पर असर पड़ा है। सभी जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। कारगिल, लेह और गुलमर्ग में शरीर को जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। कल कारगिल में दिन का अधिकतम तापमान भी माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed