फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather brings some relief in Kashmir temperatures hover around zero; mountains may receive snowfall

Weather: मौसम ने दी थोड़ी राहत, शून्य के आसपास रहा तापमान; पहाड़ों हो सकती है बर्फबारी

Sat, 06 Dec 2025 09:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Dec 2025 09:42 AM IST
विज्ञापन
Weather brings some relief in Kashmir temperatures hover around zero; mountains may receive snowfall
कश्मीर में बर्फबारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में शुक्रवार को सर्दी का मिलाजुला असर रहा। अधिकतम तापमान में जहां कमी आई है वहीं न्यूनतम तापमान बढ़ा है। विभाग के अनुसार ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इस सप्ताह में तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य ये 1.4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। 
विज्ञापन


कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलगाम में अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक था। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 0.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है।

पहाड़ों हो सकती है बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में तापमान में और अधिक कमी आएगी। दो-तीन दिन में पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। वहीं कुछ जगहों पर बादल छाने का भी पूर्वानुमान है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों और निचले क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed