{"_id":"5f4800aa8ebc3edd18715448","slug":"weather-billawer-news-jmu217400336","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर जारी, बिलावर में आपदा जैसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर जारी, बिलावर में आपदा जैसे हालात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उपजिले के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। इससे इलाके में आपदा जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलावर में शुक्रवार तक करीब 50 घरों को क्षति पहुंची है। वहीं, कई लोगों ने अपने घरों से सामान निकाल कर अपने परिवारों के साथ आसपास के घरों में शरण ली है। उपजिला मुख्यालय से सटे कोटी गांव में तीन परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी हैं। पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने घर से जरूरत का सामान बाहर निकाल कर अपने पड़ोसियों के घर शरण ली है। पीड़ित परिवारों ने बताया कि जिस प्रकार मौसम का मिजाज बिगड़ा है और घरों के आसपास का इलाका भूस्खलन की चपेट में आ गया है इसके कारण खतरे को भांपते हुए अपने घरों को छोड़ दिया है। टील्ला, लोअर बग्गन, देवल, साथर, और अन्य कई गांवों में करीब 50 घरों में दरारें आ गई हैं, जिससे लोगों को मुसीबत उठानी पड़ रही है। पीड़ित परिवारों ने बताया कि उन्होंने इस बात की जानकारी राजस्व विभाग को दे दी है। उधर, तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा ने इस संबंध में बताया कि जिन लोगों के घरों को बारिश की वजह से नुकसान पहुंचा है और जो इलाके भूस्खलन की चपेट में आए हैं, उन स्थानों पर विभाग ने अपनी टीमों को नुकसान का आकलन करने के लिए भेज दिया है। अधिकारी ने बताया कि जिन परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचा है उनका जल्द से जल्द आकलन किया जाएगा और सरकार की ओर से उन लोगों को हर संभव सहायता दी जाएगी।
भारी बारिश से मक्की की फसल को पहुंचा नुकसान
बिलावर। इलाके में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसान मधुपाल, देवेंद्र शर्मा, गोपाल कृष्ण, रोशन कुमार और अन्य ने बताया कि जमीन में अधिक नमी होने से मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे मक्की की पैदावार बढ़ाने की संभावना कम हो गई है। किसानों ने कहा कि इस वर्ष धान की फसल के लिए मौसम अनुकूल है। वहीं, किसानों की ओर से खेतों में लगाई गई मक्की की फसल को अधिक बारिश और जमीन में नमी के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि मक्की की फसल की अच्छी पैदावार के लिए तेज धूप की आवश्यकता है, लेकिन मौसम विपरीत होने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द मक्की की फसल के नुकसान का आकलन करें, जिससे किसानों को राहत मिल सके। गौरतलब है कि उपजिला बिलावर के अधिकतर पहाड़ी क्षेत्रों में किसान सबसे अधिक मक्की की फसल लगाते हैं। संवादे
भारी बारिश से बिलावर के कई सड़क मार्गों पर यातायात प्रभावित
बिलावर। उपजिले में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ने और लगातार बारिश जारी रहने से कई सड़क संपर्क यातायात के लिए बंद हो गए हैं। यातायात न चलने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल रास्ता तय करना पड़ रहा है। शुक्रवार को बिलावर-कटली सड़क, बिलावर-धार डुगनू सड़क, मल्हार सड़क, देहरी गला सड़क पर कोई भी वाहन नहीं चल सका। इससे लोगों को उपजिला मुख्यालय पहुंचने के लिए पैदल सफर तय करना पड़ा। यात्री वाहनों के न चलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विमला देवी, सीमा कुमारी, गायत्री देवी और अन्य महिलाओं ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य जांच कराने के लिए बिलावर जाना है, लेकिन यात्री वाहन न चलने से उन्हें पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द पहाड़ी सड़क संपर्क पर बरसात की वजह से मलबे को उठाया जाए, जिससे यात्री वाहन सड़कों पर आवागमन कर सकें और लोगों को बिलावर और अन्य कई स्थानों पर जाने के लिए परेशानियों का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
बिलावर में दुकानदारों पर भी पड़ा बारिश का असर
बिलावर। उपजिले में पिछले कई दिनों से लगातार जारी बारिश के कारण इन दिनों दुकानदारों को मंदी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है, जिससे बाजारों से रौनक गायब हो गई है। दुकानदार नरेश कुमार, राहुल वर्मा, रवि कुमार, गिरधारी लाल, गोपाल सिंह आदि ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार जारी बारिश के कारण बाजारों में बहुत कम लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। इससे उन्हें मंदी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। दुकानदारों ने कहा कि एक तरफ कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन होने की वजह से करीब तीन महीने बाद उन्होंने अपनी दुकानें खोली थीं और थोड़ी बहुत रौनक बाजारों में होने लगी थी। लेकिन बारिश की वजह से उन्हें एख बार फिर मंदी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। गौरतलब है कि लगातार बरसात होने से कई सड़कों को क्षति पहुंची है और कई लिंक मार्गों पर यातायात बंद हो गया है। इसके कारण बाजारों से रौनक गायब हो गई है। संवाद