फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

पुरमंडल में देविका ने किया रौद्र रूप धारण

विज्ञापन
weather
बाड़ी ब्राह्मणा। मानसून की पहली बरसात के साथ ही पुरमंडल देविका नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया। बारिश के साथ-साथ देखते ही देखते देविका नदी में पानी उफान पर आ गया। इसमें मवेशियों को भी संभलने का मौका नहीं मिला। कई मवेशी बाढ़ की चपेट में आ गए। मौका पाते ही वह किनारे तक पहुंच गए। दूसरी ओर पानी की रफ्तार इतनी तेज थी, कि लोग किनारों पर खड़े होकर देविका नदी को देख रहे थे। ऐतिहासिक शिव मंदिर के साथ बहती देविका नदी में लहरों ने भी तांडव खूब दिखाया, जिससे लोग भी सकते में दिख रहे थे। दूसरी ओर पंचायत कटवालता के कीबलि गांव में रियाज अहमद के घर बाढ़ का पानी घुस गया, जिससे उसके कच्चे मकान को नुकसान हुआ। पानी अंदर घुस जाने के कारण उसके घर से बर्तन चारपाई इत्यादि बाढ़ की चपेट में आकर बह गए। रियाज अहमद का मकान भी कच्चा है, अगर बारिश और एक दिन होती रहती है तो वह गिर जाएगा। पानी की रफ्तार तेज होने के कारण उसकी कच्ची दीवारों को भी काफी नुकसान हुआ है। उसके अलावा गोपाल दास गांव जसवाल के घर भी पानी घुस गया। उसके घर के साथ ही भूमि कटाव होना भी शुरू हो गया। अगर बारिश निरंतर रहती है तो उसका घर भी बाढ़ की चपेट में आ जाएगा। बह जाने का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed