{"_id":"5cc87e29bdec22072e6f68ac","slug":"we-will-remove-psa-if-government-is-formed-says-omar-abdullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर अब्दुल्ला ने दोहराया, सत्ता में आए तो पीएसए हटाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर अब्दुल्ला ने दोहराया, सत्ता में आए तो पीएसए हटाएंगे
Tue, 30 Apr 2019 10:26 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शोपियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शोपियां
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 30 Apr 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते उमर अब्दुल्ला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को दोहराया कि सत्ता में आने पर पार्टी पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) को खत्म कर देगी। उमर दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के सर्किट हाउस में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह आम चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस बार अनुच्छेद 370 और 35-ए की सुरक्षा के लिए लड़ा जा रहा है। अगर हम विशेष स्थिति को ढीला करते हैं, तो हमारी जमीन और रोजगार भी ढीले हो जाएंगे। उमर ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी हर जनसभा से करते हैं कि हमने यहां विकास किया और हर घर को गैस सिलेंडर दिए हैं। लेकिन मोदी जी को ये नहीं पता कि गैस सिलेंडर की कीमत आसमान छू रही है। जम्मू-कश्मीर में मोदी सरकार विफल हो गई है। जब हम सत्ता में थे तो यहां मिलिटेंसी में काफी कमी आई थी, लेकिन पांच सालों में मिलिटेंसी में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसके लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है। मोदी यहां विधानसभा चुनाव कराने में नाकाम हुए हैं। उमर ने कहा कि चुनाव में जनता को चाहिए कि वह बाहर निकल कर अपना वोट दें। यह चुनाव सेमीफाइनल से कम नहीं है।
विज्ञापन
महबूबा सत्ता में थीं तो युवाओं पर चले पैलेट गन
महबूबा मुफ्ती पर तंज कसते हुए उमर ने कहा कि जब ये सत्ता में थीं, तो यहां के युवाओं पर पैलेट गन चलाए गए। आज ये आपके पास आकर आपसे वोट मांग रही हैं। दक्षिण कश्मीर के दो जिलों में हुए चुनाव पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि दस विधानसभा क्षेत्र में जनता ने वोट दिया और हम उम्मीद करते हैं कि शोपियां और पुलवामा की जनता भी बाहर आकर मतदान करेगी।
विज्ञापन