फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   We will have to fight together for cleanliness, only then polythene will be banned: Hardeep Puri

स्वच्छता के लिए मिलकर करना होगा संघर्ष, तभी पॉलिथीन पर लगेगी रोक : हरदीप पुरी

विज्ञापन
We will have to fight together for cleanliness, only then polythene will be banned: Hardeep Puri
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। स्वच्छता के प्रति सफल आंदोलन के लिए मंत्री, अधिकारियों और लोगों को मिलकर संघर्ष करना होगा, तभी हम पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। यह विश्व की बड़ी समस्या बन गई है। आज नाले, नदियों और समुद्र में पाॅलिथीन के ढेर देखे जा सकते हैं। यह जानवरों की मौत का कारण भी बन रहे हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी लोग आगे आकर सहयोग करें। यह बात केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पुलिस आडिटोरियम में सेल्यूलोज स्टार्च बैग की लॉंचिंग के दौरान कही।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा था कि देश साफ सुथरा होना चाहिए। इसके बाद देशभर में आंदोलन शुरू हुआ। इसका फायदा यह हुआ कि देश में शहरी इलाकों में सफाई के स्तर में सुधार हुआ। आज 4715 से ज्यादा शहर शौच मुक्त हैं। यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। अब शहरों में आबादी बढ़ रही है। 2014 में कचरे का निस्तारण 17 फीसदी तक होता था। अब 76 प्रतिशत तक पहुंच गया है। दो साल के अंदर शत प्रतिशत कचरे का निस्तारण संभव हो जाएगा। शहरों में डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने पर काम 95 प्रतिशत तक पहुंच गया है। घरों से सूखा और गीला कचरा 90 फीसदी घरों से ही अलग हो रहा है, यह बड़ी सफलता है। अब समय के साथ-साथ लोगों को व्यवहार में बदलाव लाना होगा, तभी स्वच्छता के प्रति चल रहे आंदोलन को सफल बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन

---
सिंगल यूज प्लास्टिक बड़ी चुनौती: एलजी
कार्यक्रम में मौजूद उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बड़ी चुनौती बन गया है। इसका समाधान सबको मिलकर करना होगा। सेल्यूलोज स्टार्च बैग के प्रयोग से पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। प्लास्टिक पृथ्वी के लिए खतरा बन गया है। इस खतरे से बचना होगा। पर्यावरण को बचाने के लिए पहले खुद को जिम्मेदारी लेनी होगी। बाद में दूसरे को देनी होगी। ऐसा नहीं होगा कि दूसरा व्यक्ति जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि जिस तरह पांव में कांटा लगने पर खुद ही निकालना पड़ता है, उसी तरह पॉलिथीन अभियान को सफल बनाने के लिए सबको आगे आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि समस्या का समाधान नागरिक खुद करें। सरकारी आदेश से नहीं आप सबकी भागीदारी से पॉलिथीन का प्रयोग बंद होगा। उन्होंने मेयर राजेंद्र शर्मा के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत रंग लाएगी। नगर निगम द्वारा जारी माई सिटी ऐप से हजारों लोग जुड़े। बच्चों ने भागीदारी निभाई और जागरूक किया। हाल में मेयर द्वारा पद यात्रा निकाली गई। इससे नई चेतना पैदा हुई है।
-------------
पशुओं की मौत का कारण बन रहा पॉलिथीन: खटाना
राज्यसभा सदस्य गुलाम अली खटाना ने कहा कि मेयर राजेंद्र शर्मा ने नेक काम किया है। पॉलिथीन पशुओं की मौत का कारण बन रहा है, तो वहीं हर नाला और नदी पॉलिथीन से भरे हैं। पॉलिथीन पर प्रतिबंध के लिए लोग सहयोग करें। डीडीसी भारत भूषण ने कहा कि देश को स्वच्छ रखने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभियान शुरू किया है। इस बात को लोग समझें।

बॉक्स
जनप्रतिनिधियों के सहयोग से स्थापित हुए विकास के नए आयाम : मेयर
मेयर राजेंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निकाय के चुनाव 2018 में हुए। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास के नए आयाम स्थापित हुए। पहले भवन निर्माण नियमों में बदलाव, ट्री आथॉरिटी का गठन हुआ। डोर टू डोर कचरा एकत्रित किया जा रहा है। यह सब बड़ी उपलब्धियां हैं। अब कोट भलवाल में 110 कनाल भूमि में कचरा संयंत्र केंद्र बनाया जा रहा है। यहां पर कचरे का निस्तारण होगा। यह सब कदम शहर को हराभरा और स्वच्छ रखने के उद्देश्य से है। नवरात्र के दौरान साख का विसर्जन तवी नदी की बजाय नहरों में किया गया। व्यवस्थित तरीके सामग्री का निस्तारण किया गया। इसमें लोगों ने सहयोग किया, तभी अभियान सफल हुआ। पहली बार पदयात्रा में दस हजार लोग शामिल हुए। इसमें मुख्य सचिव डॉ. अरुण मेहता मुख्य रूप से मौजूद रहे। नगर निगम में बड़े बदलाव हुए। कार्यप्रणाली में सुधार किया गया। पहली बार मेयर कार्यालय सुबह नौ से 11 बजे तक खुलना शुरू हुआ। साथ ही पांच बजे जाने वाले अधिकारी घरों से ऑनलाइन काम निपटाने लगे। इस मौके पर डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed