{"_id":"600929068ebc3e30cc5f4b29","slug":"we-neutralized-215-terrorists-including-riyaz-naiko-in-jammu-kashmir-in-2020-said-dg-crpf-dr-ap-maheshwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 में रियाज नायकू सहित 215 आतंकियों का हुआ खात्माः सीआरपीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2020 में रियाज नायकू सहित 215 आतंकियों का हुआ खात्माः सीआरपीएफ
Thu, 21 Jan 2021 12:41 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ के डीजी डॉ. ए.पी. माहेश्वरी
- फोटो : ANI
सीआरपीएफ के डीजी डॉ. ए.पी. माहेश्वरी ने बताया कि साल 2020 में रियाज नायकू सहित कुल 215 आतंकियों का खात्मा किया गया है। उन्होंने कहा कि हम कोबरा फोर्स की नक्सल विरोधी विंग में महिला योद्धाओं को शामिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
डीजी डॉ. ए.पी. माहेश्वरी ने कहा कि हमने यूएवी, ट्रैकर्स, असॉल्ट राइफलों को शामिल किया है। नई और अत्याधुनिक तकनीक से सुरक्षाबलों को और मजबूती मिलेगी। के-9 टीम के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में हमारा एक श्वान प्रजनन और प्रशिक्षण केंद्र है। हाल ही में, हमने इसमें स्थानीय नस्लों को भी शामिल किया है। डीजी ने बताया कि हमने साइबर सिक्योरिटी कर्मियों के रूप में शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को मौका दिया है। इसका उद्देश्य यह है कि वे गरिमा बनाए रखते हुए अपना अहम योगदान दे सकें।In the year 2020, we neutralized a total of 215 terrorists including Riyaz Naiko in Jammu and Kashmir: DG CRPF, Dr AP Maheshwari pic.twitter.com/WIFl0a90mN
— ANI (@ANI) January 21, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः पाक का आतंक प्रेमः घुसपैठ के इस पुराने रास्ते को सक्रिय करने की फिराक में, सुरक्षा एजेंसियां सतर्कWe have inducted UAVs, trackers, assault rifles. These new inductions will add more strength to the force: DG CRPF Dr AP Maheshwari https://t.co/X8eJz88UfG
— ANI (@ANI) January 21, 2021