{"_id":"727ea8e1429d610c01b78e579a2a3634","slug":"water-supply-cut-in-bgsbu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"BGSBU बंद हुई पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BGSBU बंद हुई पानी की सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 25 Aug 2014 08:10 PM IST
विज्ञापन
बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी (बीजीएसबीयू) में पानी की जबरदस्त किल्लत हो गई है। आलम यह है कि हास्टल से लेकर कैंटीन तक पीने के पानी की किल्लत है। इसके अलावा शौचालयों में पानी न होने से गंदगी ही गंदगी फैली हुई है। दरअसल, यूनिवर्सिटी पर पीएचई विभाग का 35 लाख रुपए बकाया है।
विज्ञापन
इसकी वजह से विभाग ने विवि को पानी की सप्लाई बंद कर दी है। विवि प्रबंधन खुद अब कैंपस में पानी की सप्लाई को संभाले हुए है, जो पूरी तरह से असफल हुआ है। पीएचई विभाग के एक्सईएन शफीक चौधरी ने जानकारी दी कि विवि में पानी की सप्लाई की देखरेख पीएचई विभाग करता था, लेकिन विवि ने विभाग का 35 लाख रुपए किराया नहीं दिया, इसलिए विभाग ने अपनी सेवा बंद कर दी।
विज्ञापन
पिछले दो साल से विवि प्रबंधन पानी की सप्लाई खुद देख रहा है। बतातें चलें कि विवि प्रबंधन अब अपने कर्मचारियों से पानी की सप्लाई चला रहा है, लेकिन वह इसे संभाल नहीं पा रहे। विवि में मौजूदा समय में पानी की जबरदस्त किल्लत है, इसकी वजह से शिक्षकों और छात्रों को परेशान होना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि विवि में आए दिन शौचालयों में पानी चला जाता है।
विज्ञापन
हास्टलों में रहने वाले छात्रों को नहाने के वक्त पानी नसीब नहीं होता। यहां तक अन्य जगहों पर भी पानी नहीं मिल पाता। इसके बारे में बीजीएसबीयू के इंजीनियरिंग कालेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर मोहम्मद असगर का कहना है कि विवि को पानी की सप्लाई करने वाला डगबेल की मोटर जल गई थी, जिसको ठीक कर लिया गया है। अब सप्लाई हो रही है, लेकिन छात्रों का कहना है कि अब भी पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है।