{"_id":"661dc77e2cdce9e7840e2007","slug":"water-shortage-in-soanda-jammu-news-c-289-1-sjam1009-102309-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सोआंदा में दो साल से पानी की किल्लत, लोग बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सोआंदा में दो साल से पानी की किल्लत, लोग बिफरे
Tue, 16 Apr 2024 06:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग बोले- स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को करवा चुके समस्या से अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बा घगवाल के सोआंदा गांव में पानी की किल्लत बनी हुई है। प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। सोमवार को ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
स्थानीय निवासी पोली देवी, यशपाल, ज्योति देवी, पूजा कुमारी, संतोष कुमारी, तृप्ता देवी गुलाम नवी, प्रकाश चंद, जगदीश राज, बलदेव राज, सुषमा देवी, पूजा कुमारी, तृप्ति देवी, काली देवी, रेनु देवी ने बताया कि गांव सोआंदा में पिछले दो साल से पानी की आपूर्ति नहीं की गई है। लोगों को 1200 रुपये खर्च कर पानी का टैंकर मंगवाकर घर का गुजारा करना पड़ रहा है। पानी की किल्लत को लेकर स्थानीय महिलाओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि जतवाल गांव के हर मोहल्ले में पानी की आपूर्ति तो करते हैं, लेकिन सोआंदा गांव में नहीं की जा रही है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से लोगों के घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में सुबह से लेकर शाम तक पानी का ही प्रबंध करना पड़ता है। अगर जल्द पानी की समस्या को दूर नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।