फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water problem, tubewell

Jammu News: ट्यूबवेल बंद तो कहीं ऑपरेटर नहीं, भगवती नगर में ओवरहेड टैंक में 20 साल से नहीं भर सका पानी

विज्ञापन
water problem, tubewell
जम्मू। बिजली कटौती के कारण शहर में पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। छन्नी रामा में ट्यूबवेल में तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति नहीं हो रही है जबकि गंग्याल में ट्यूबवेल चलाने के लिए ऑपरेटर नहीं है। भगवती नगर में 20 साल बाद भी ओवरहेड टैंक खाली है। इसमें कभी पानी पहुंचा ही नहीं है। ट्रायल के दौरान ही टैंक लीक हो गया था। इस कारण करीब 50 हजार आबादी विभागीय लापरवाही के कारण परेशान है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद नीतू गुप्ता के अनुसार ट्यूबवेल में तकनीकी खराबी के कारण घरों में पानी की पूरी सप्लाई नहीं हो रही है। अन्य वार्ड के ट्यूबवेल से काम चलाया जा रहा है। विभाग तकनीकी खराबी को दूर कर राहत प्रदान करे। गंग्याल में संजय शर्मा ने बताया कि विभाग गर्मी में भी लोगों को सुविधाएं देने में विफल है। ऑपरेटर की कमी के कारण प्यास बुझाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। रोजाना करीब 15 हजार लोग दिक्कतें झेल रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद सुच्चा सिंह ने कहा कि ओवरहेड टैंक का निर्माण हुआ था मगर वार्ड 31 के वासियों के लिए यह शोपीस बन गया। वार्ड 30 और 32 से पानी आ रहा है। अधिकांश मोहल्लों में पानी की किल्लत है। ऐसे में नया ट्यूबवेल लगाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
बिजली लोड घटने या बढ़ने से मोटरों में तकनीकी खराबी आ रही है। समाधान किया जा रहा है। पेयजलग्रस्त इलाकों में पानी की आपूर्ति होगी।
- संजीव गुप्ता, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed