फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water problem

Jammu News: गर्मी शुरू होते ही कालीबड़ी व शिवानगर में जल संकट, छह दिन से आपूर्ति ठप

विज्ञापन
water problem
-टैंक व पाइपों में लीकेज से छह हजार लोग पानी के लिए परेशान
विज्ञापन

-शहर के पटेल नगर में भी तीन से चार दिन बाद आ रहा पानी

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ शहर के कई वार्डों में पेयजल संकट गहराने लगा है। निचले इलाकों में तो लोग घरों में लगाए हैंडपंपों से गुजारा कर ले रहे हैं, लेकिन हाईवे से सटे शहर के पटेल नगर, कालीबड़ी और शिवानगर के लोग पानी के परेशान होना शुरू हो गए हैं। वार्ड 16 के कालीबड़ी और अपर शिवानगर में छह दिन से पानी की सप्लाई बंद है। जबकि, पटेल नगर में तीन से चार दिन बाद पेयजल आपूर्ति हो रही है। इन वार्डों में भूमिगत जल स्तर काफी नीचा होने से लोग खुद बोर भी नहीं करवा पाते हैं। ऐसे में हजारों लोग जलशक्ति विभाग की पेयजल आपूर्ति पर ही आश्रित हैं।
दरअसल अपर शिवानगर स्थित जलशक्ति विभाग के ट्यूबवेल पर बनाए टैंक में लीकेज ठीक करने के लिए विभाग ने काम शुरू किया है। इससे पानी की आपूर्ति ठप है। विभाग के अनुसार लोगों को ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन लोगों का कहना है कि उनके घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसा ही हाल कालीबड़ी ट्यूबवेल का है, जहां एक माह से समर्सिबल पंप के साथ लगी पाइप में रिसाव से ट्यूबवेल क्षमता का आधा ही पानी दे रहा है। इससे तीन से चार दिन बाद पानी मिल पा रहा है। दोनों ही ट्यूबवेलों की खराबी के कारण दोनों मोहल्लों की करीब छह हजार आबादी परेशान है।
विज्ञापन



----------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी टैंकरों से पानी मंगवाकर जरूरत पूरी कर रहे लोग
अपर शिवानगर में पानी किल्लत के चलते लोग निजी टैंकरों से पानी लाकर जरूरत पूरी कर रहे हैं। गरीब परिवार इधर-उधर से पानी की जरूरत को पूरा कर रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से लोगों की प्यास को बुझाने का इंतजाम नहीं किया गया है।

पुष्पा देवी, पूर्व पार्षद वार्ड 16
-------------------------------------------

पानी की सप्लाई बंद रहने से छह दिन से सुबह सिर्फ पानी भरना एक मात्र काम रह गया है। लोग सुबह से कालीबड़ी ट्यूबवेल के पब्लिक स्टैंड से पानी भरना शुरू कर देते हैं, जो दस बजे तक जारी रहता है। गर्मी के शुरुआती दिनों में ऐसा हाल है तो मई-जून में क्या हाल होगा।
जोगिंदर कुमार, निवासी कालीबड़ी।
-----------------------------------

जलशक्ति विभाग का जर्जर ढांचा लोगों को तकलीफ दे रहा है। हजारों लोग पानी के लिए अभी से तरसने लगे हेैं तो आने वाली गर्मी में स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है। अपर शिवानगर के ट्यूबवेल को तो ठीक किया जा रहा है, लेकिन कालीबड़ी ट्यूबवेल को ठीक करने के लिए तो अभी पहल ही नहीं की गई है। इससे लगता है कि विभाग पानी की आपूर्ति के लिए कितना गंभीर है।
संदीप मजोत्रा, जिला विकास परिषद सदस्य।

------------------------------------------
एक-दो दिन में सप्लाई नियमित कर देंगे
गर्मी के मौसम के दौरान पानी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए विभाग हर संभव कोशिश कर रहा है। जहां भी लाइनों में रिसाव की समस्या है उसे ठीक किया जा रहा है। अपर शिवानगर ट्यूबवेल के संप टैंक की लीकेज को ठीक किया जा रहा है, ताकि ट्यूबवेल की पूरी क्षमता का इस्तेमाल लोगों को पानी उपलब्ध करवाने में इस्तेमाल किया जा सके। एक-दो दिन में लोगों को नियमित पानी उपलब्ध होगा।
गिरधारी लाल गुप्ता, कार्यकारी अभियंता जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed