{"_id":"6966b0f67969400ca30f574c","slug":"water-problem-jammu-news-c-10-jmu1052-810397-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पाइप में लीकेज से बह रहा सात मिलियन गैलन पानी, घरों तक पर्याप्त नहीं हो रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पाइप में लीकेज से बह रहा सात मिलियन गैलन पानी, घरों तक पर्याप्त नहीं हो रही आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहरभर में पाइप के लीक होने से पानी व्यर्थ बह रहा है। इस कारण करीब 10 लाख आबादी की जरूरत पूरी नहीं हो रही। नालियों में पुराने पाइप में लीकेज होने के कारण नलों में पानी प्रेशर से नहीं पहुंच पाता। कई इलाकों में लोगों को निजी टैंकर हायर कर काम निपटाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शहर में प्रतिदिन 54 मिलियन गैलन में से सात मिलियन गैलन पानी व्यर्थ बह रहा है।
मौजूदा समय में कालिका कॉलोनी में पाइप में रिसाव हो रहा है। जल शक्ति विभाग समस्या का निदान नहीं कर पा रहा। इसी तरह वेयरहाउस में भी समस्या है। पुराने शहर में नालियों में पाइप पानी खराब कर रहे हैं। दूसरी ओर विभाग का कहना है कि नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। अमृत-दो के तहत 30 फीसदी काम हो चुका है। परियोजना को तीन साल में निपटाना है। इसके बाद लीकेज की समस्या हल हो जाएगी।
वार्ड नंबर 74 के पूर्व पार्षद शौकत अली के अनुसार वार्ड में कई जगहों में पाइप लीक है। नई पाइपलाइन बिछाने पर काम धीमा चल रहा है। कुछ ही जगहों में पाइप बिछे है। गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी आती है। वार्ड-31 के पूर्व पार्षद सुच्चा सिंह के अनुसार कुछ जगह पर काम हुआ है। अन्य जगहों में पाइप पुराने हैं। इस कारण लीकेज की समस्या ज्यादा है। कई मोहल्लों में पानी की किल्लत रहती है। वार्ड-55 के पूर्व पार्षद प्रीतम सिंह ने कहा कि जब तक पूरे पाइप बदले नहीं जाएंगे तब तक समाधान नहीं होगा।
विज्ञापन
47 एमजीडी पानी ही आ रहा लोगों के हिस्से में
शहर में पानी की मांग 54 एमजीडी है। सात एमजीडी पानी व्यर्थ बह जाता है। लोगों के हिस्से में 47 एमजीडी (मिलियन गैलन्स प्रतिदिन) पानी आ रहा है। कुछ मोहल्लों जैसे कालिका कॉलोनी, शेख नगर, बाजीगर कॉलोनी, सिद्दड़ा, मझीन, सुजवां में तीसरे दिन पानी मिलता है। इन इलाकों में टैंक खाली रहते हैं।
पानी के पाइप बदले जा रहे हैं। अधिकांश वार्ड में काम चल रहा है। इसके बाद पेयजल किल्लत का समाधान होगा।
- तेजिंद्र सिंह, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग