फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water problem

Jammu News: आधे शहर में पेयजल आपूर्ति बहाल, आधे में अभी इंतजार

विज्ञापन
water problem
पीरखो में भोजन के लिए कतार में खड़े लोग।संवाद
- स्टोरेज टैंकों में कम भरा जा रहा पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आधे शहर में पानी की आपूर्ति सामान्य हो गई है। आधे शहर में अभी भी पेयजल संकट बरकरार है। डिवीजन एक के अंतर्गत सिद्दड़ा से पंजतीर्थी तक पाइन लाइन भूस्खलन में दबने के कारण पुराने शहर सहित पूरे डिविजन में पेयजल संकट बना हुआ है। मौजूदा समय में मुट्ठी, रूपनगर, बन तालाब, रिहाड़ी, बस स्टैंड, पुराने शहर के पंजतीर्थी, लखदाता बाजार, पीरखो, जुल्लाका मोहल्ले में पेयजल संकट है। यहां पर पाइप जोड़ने का काम चल रहा है। डिवीजन दो में बिक्रम चौक से गुज्जर नगर तक लाइनें बहने से पेयजल संकट है। राजीव नगर, यूनिवर्सिटी रोड, गोरखा नगर, बाहु फोर्ट, बठिंडी और अन्य इलाकों में समस्या हल नहीं हो पाई है। गंग्याल में दो ट्यूबवेल खराब होने से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा। सतवारी, गांधीनगर, शास्त्री नगर और त्रिकुटा नगर में आपूर्ति बहाल कर दी गई है। कुल 50 फीसदी इलाकों में हालत सामान्य होने लगे हैं। एक्सईएन तेजिंद्र सिंह ने कहा कि काम जारी है। चार से पांच दिनों में आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। अस्थायी तौर पर प्रबंध कर दिए गए हैं। टैंकरों से लोगों को पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed