{"_id":"619d49b0eb9db402895ca406","slug":"water-problem-jammu-city-news-jmu2484576107","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोअर अंब में 12 दिन से पानी नहीं आने पर ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोअर अंब में 12 दिन से पानी नहीं आने पर ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। रायपुर दोमाना विधानसभा क्षेत्र की पंचायत लोअर अंब के तिरशा तालाब गांव के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। स्थानीय निवासी एवं सरपंच जसवंत सिंह जस्सा, पंच रजनी देवी, सुरेेंद्र सिंह, कृष्ण लाल और राकेश कुमार ने बताया कि गांव में लगे ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से 12 दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ट्यूबवेल से कुमार मोहल्ला, नाला मोहल्ला, टथिया मोहल्ला, जट्टां मोहल्ला, तरखान मोहल्ला, रामदासी मोहल्ला, मन्हास मोहल्ला और ग्राथियां मोहल्ला के 150 परिवार प्रभावित हैं। समस्या के बारे में कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत भी कराया गया, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। विभाग की लापरवाही के कारण लोग दूसरे गांव से पानी ढोने को मजबूर हैं। लोगों ने बताया कि सात माह में तीन बार ट्यूबवेल की मोटर खराब हो चुकी है। लोगों ने उपराज्यपाल से संज्ञान में लेते हुए जल्द कदम उठाने की अपील की है। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण हाईवे बंद करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
ट्यूबवेल की मोटर ठीक हो चुकी है। जल्द ही पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। लोगो को हो रही समस्या के लिए खेद है।
- ब्रह्म ज्योति, एक्सईएन ग्रामीण, जलशक्ति विभाग