फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Water problem in samba

Jammu News: डेढ़ माह से लोग पानी के लिए परेशान, नहीं हो रहा समाधान

विज्ञापन
Water problem in samba
सीमावर्ती कस्बे राजपुरा के लोगों ने सड़कों पर आने की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के सीमावर्ती कस्बे राजपुरा में डेढ़ माह से लोग पानी के लिए परेशान हैं। जल शक्ति विभाग को अवगत करवाए जाने के बाद भी पानी की समस्या का समाधान नहीं हो सका।
स्थानीय गणेश दास, राकेश कुमार, अनीता देवी, आदि ने बताया कि लोगों को पानी के लिए दरबदर होना पड़ रहा है। लोग दूरदराज से पानी लाने को मजबूर हैं। इस बारे में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को बताया गया था, लेकिन आज तक कोई उचित कदम नहीं उठाया गया। डेढ़ माह पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों ने टयूबवेल की इमारत को तोड़ दिया था जो खस्ता हालत में थी। उसके बाद से पानी की आपूर्ति ही सुचारू नहीं हो पाई। ट्यूबवेल की मोटर तीन बार जल चुकी है। स्थानीय लोगों ने तहसीलदार से भेंट कर उन्हें भी अपनी समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया था। इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो लोग सड़कों पर आ जाएंगे।
विज्ञापन

---
मेरे पास लोग आए थे। उन्होंने पानी की समस्या सुनाई। मैंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पानी की आपूर्ति को सुचारू करने के लिए कहा है। शीघ्र ही उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाष चंद्र, तहसीलदार राजपुरा, सांबा
---
राजपुरा में ट्यूबवेल की इमारत काफी खस्ता हालत में थी। उसे तोड़ा गया है। ट्यूबवेल की मोटर से पानी की आपूर्ति कुछ कम हो गई है। विभाग इस बारे में उचित व्यवस्था कर रहा है।
- संदीप, कार्यकारी अभियंता, जल शक्ति विभाग, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed