{"_id":"63f3d287ab5a416a380a64c4","slug":"water-problem-in-purmandal-samba-news-c-10-1-jam1029-51421-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: सड़क बनाने आए कर्मचारी बंद कर गए पानी का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: सड़क बनाने आए कर्मचारी बंद कर गए पानी का रास्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़ा मदाना को चार साल से नहीं मिल रहा पानी, जल शक्ति विभाग बेखबर
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। ब्लॉक के खड़ा मदाना लोअर पंचायत के लोगों को चार साल से पीने का पानी नहीं मिल रहा है। वह मीलों दूर जाकर पानी का इंतजाम करने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि इस समस्या को नेताओं समेत प्रशासनिक अधिकारियों को बता चुके हैं, लेकिन अब तक किसी ने कुछ नहीं किया। सड़क बनाने आए लोगों ने पानी का पाइप तोड़ दिया। तब से हालात ऐसी ही है।
स्थानीय सुल्तान मोहम्मद ने कहा कि चार सालों से पीने का पानी न मिलने से लोग खुद पैसे खर्च कर टैंकर से पानी मंगवा रहे हैं। घर के कामों के लिए मीलों दूर कुओं या बावली से पानी लाते हैं। इससे भारी परेशानी होती है। मोहल्ले के चुने हुए नायब सरपंच को भी कई बार परेशानी बताई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। इस पर नायब सरपंच राशिद मोहम्मद का कहना है कि गांव से सड़क बनाते समय गांव को पानी की आपूर्ति करवाने वाली पाइप लाइन चार साल पहले टूट गई थी।
बताया कि तब से गांव में पानी नहीं आ पा रहा है। इस विषय में सरपंच, जिला विकास सदस्य, जिला विकास आयुक्त और दूसरे कई उच्च अधिकारियों से बात कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने केवल आश्वासन ही दिए हैं। स्थानीय नूर फातिमा ने बताया कि मीलों दूर जाकर पानी लाने में रोजाना भारी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
-- -- -
मुझे आज तक इस समस्या के बारे में किसी ने नहीं बताया। मैं कल ही किसी कर्मचारी को भेजकर समस्या का पता कराता हूं। जल्दी ही इसका समाधान किया जाएगा।
- राजीव घई, एईई, बाड़ी ब्राह्मण