{"_id":"6820f195af680f83bf05b427","slug":"water-pipeline-incomplete-supply-effected-reasi-news-c-202-1-sjam1001-123109-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पाइपलाइन डालने का काम अधूरा, घरों को नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पाइपलाइन डालने का काम अधूरा, घरों को नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पौनी उपमंडल के डडोआ में लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। तहसील के डडोआ में जल जीवन मिशन के तहत डाली जाने वाली पाइपलाइन का काम अधूरा पड़ा है। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में लोगों के घरों में पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच रहा।
आधा अधूरा काम होने के कारण लोग परेशान हैं। वार्ड नौ के सदस्य संजू कुमार, सिरों देवी, राम प्यारी, मखनी देवी, दीप कुमार ने बताया कि जो मुख्य पाइप पहले डाली गई थी उसी पुरानी पाइप से आगे लोगों के घरों में पानी के नए कनेक्शन दिए गए हैं। घरों में पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार ने पिछले तीन महीने से काम अधूरा छोड़ रखा है। सारी पाइपें जमीनी सतह के ऊपर छोड़ दी हैं।
गांव की गली में वहां से गांव वासियों का आना-जाना रहता है। गली से अक्सर लोगों को गुजरने में परेशानी होती है। लोगों ने कहा की पाइपों को जमीनों के अंदर डाला जाए ताकि पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी से राहत मिले। साथ ही क्षतिग्रस्त पाइप को दुरुस्त किया जाए ताकि लोगों के घरों में पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचे।
विज्ञापन
कोट...
जल जीवन मिशन के तहत डाली गई पाइप का काम अभी गांव में अधूरा है। पहले से डाली गई पाइप से कनेक्शन दिए गए हैं ताकि लोगों को पानी मिलता रहे। बहुत जल्द ठेकेदार को कह कर नई पाइप जमीन के अंदर डाल कर पानी की आपूर्ति दी जाएगी।
-रवि अत्री, सहायक कार्यकारी इंजीनियर, जल जीवन मिशन