{"_id":"618e5d7cc37937291427e575","slug":"water-from-taps-to-all-houses-in-kargil-till-august-15-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख: कारगिल के सभी घरों में नलों से पानी अगले साल 15 अगस्त तक, बर्फबारी में भी नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख: कारगिल के सभी घरों में नलों से पानी अगले साल 15 अगस्त तक, बर्फबारी में भी नहीं होगी परेशानी
Fri, 12 Nov 2021 06:01 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 12 Nov 2021 06:01 PM IST
सार
लद्दाख प्रशासन ने कारगिल के सभी घरों में पानी पहुंचाने के लिए समय सीमा तय कर दी है। प्रशासन ने कहा कि 15 अगस्त 2022 तक सभी लोगों को इसका फायदा मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
लेह के एक गांव में पहुंचाया गया पानी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लद्दाख प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश के कारगिल जिले में अगले साल 15 अगस्त तक सभी घरों में नल से जलापूर्ति अगले साल स्वतंत्रता दिवस तक पूरा करने का आह्वान किया है।लद्दाख में जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत चल रहे कार्यों की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक में आयुक्त / सचिव (लोक निर्माण विभाग) अजीत कुमार साहू ने वीरवार को अधिकारियों को यह निर्देश दिए।
विज्ञापन
-13 and running water through tap… It’s a win on the mindset that running water cannot be there in such extreme cold climate. Well done @ShrikantS_H and #teamleh @ddnewsladakh @LadakhTimes @LadakhLinksNews @TOIIndiaNews @ndtvindia @prasarbharti @ddnewsladakh https://t.co/UtHNjuYeUX
— Ajeet Kumar Sahu (@sahuajeet) November 11, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले उच्च पर्वतीय प्रदेश लद्दाख में जल जीवन मिशन का लक्ष्य समय से हासिल करने के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं ली जा रही हैं। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह ने सुदूरवर्ती गांवों में हेलिकॉप्टर से हाई डेंसिटी पॉलीथाईलीन पाइप पहुंचाने की व्यवस्था की है। पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर से पाइप के बंडल उन गांवों तक पहुंचाए जा रहे हैं, जहां सड़क नहीं है।
एक अधिकारी ने बताया कि लद्दाख में जल जीवन मिशन को 15 अगस्त 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है। अभी तक 20 फीसदी घरों में पानी पहुंच गया है। दस गांवों में सौ फीसदी घरों में जलशक्ति विभाग पानी पहुंचा रहा है।