फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water crisis, protest

Jammu News: नवनिर्मित ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं करने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
water crisis, protest
-गुरहा जट्टां के लोग बोले- 2017 से तैयार ट्यूबवेल शुरू नहीं कर पाया विभाग
विज्ञापन

-गांववासियों क पानी के लिए होना पड़ रहा परेशान, विभाग गंभीर नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
घगवाल। पीने के पानी के संकट से परेशान गांव गुरहा जट्टां के लोगों ने मंगलवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने विभाग से जल्द सप्लाई शुरू करने की मांग की है।
पूर्व सरपंच अभिनाश सिंह ने कहा कि 2017 में 2.5 करोड़ रुपये के बजट से ट्यूबवेल का निर्माण किया गया था, लेकिन अब तक यह शुरू नहीं हुआ है। ट्यूबवेल का बुनियादी ढांचा पूरी तरह से तैयार है। पाइप लाइन और मोटर भी लगा दी गई है, लेकिन ट्यूबवेल आज तक चालू नहीं किया गया। पानी की कमी के कारण गांव के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को गर्मी के मौसम में पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ता है। विभाग ट्यूबवेल चालू कर दे तो उक्त गांव के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई माह से घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। गर्मी बढ़ने पर परेशानी और बढ़ जाएगी। इस बारे में कई बार जल शक्ति विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। आउट रीच प्रोग्राम में भी मुद्दा उठाया गया था। कई बार बैक टू विलेज और ब्लॉक दिवस में भी मामला उठाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कहा कि आने वाले दिनों में ट्यूबवेल की जांच के लिए एंटी क्राइम ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed