फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Water Crisis

जड भगतां पंचायत में दस से पानी आपूर्ति ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
Water Crisis
ज्यौड़ियां। तहसील के ब्लॉक भलवाल ब्राह्मणा की पंचायत जड भगतां में पिछले दस दिनों से पानी की आपूर्ति न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में ट्यूबवेल स्टेशन तराई तथा ट्यूबवेल स्टेशन जड सरदारां से पानी की आपूर्ति की जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार पंचायत में पिछले दस दिनों से पानी की आपूर्ति बंद है। इस संबंध में पंचायत के सरपंच देसराज भगत ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से बात की तो पता चला कि पंचायत में पानी की आपूर्ति करने वाले दोनों ट्यूबवेल खराब हो गए हैं।
विज्ञापन

पंचायत के सरपंच देसराज भगत ने विभाग के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि पिछले दस दिन से कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों से फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लापरवाह अधिकारी व कर्मचारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों व कर्मचारियों की इस ढीली व लापरवाह कार्यप्रणाली से परेशान होकर पंचायत के लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन सरपंच के समझाने के बाद लोग शांत हो गए। इस विषय में सरपंच ने बताया कि वह लोगों को कोरोना महामारी का वास्ता देकर रोके हैं, नहीं तो पूरी पंचायत के लोग विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच ने विभाग से अपील करते हुए कहा कि वह दोनों ट्यूबवेलों को जल्द ठीक कर पानी की आपूर्ति को जल्द बहाल करें। सरपंच ने शनिवार को जलशक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर जम्मू तथा एसडीएम अखनूर को लिखित में पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने पंचायत के लोगों की परेशानी को उजागर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed