{"_id":"5e66a1b28ebc3ec74f2b1f28","slug":"water-crisis-jammu-news-jmu2056654136","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल से पेयजल आपूर्ति बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल से पेयजल आपूर्ति बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। पंचायत चक भगवाना वार्ड-तीन में डेढ़ साल से पेयजल आपूर्ति बंद है। इसके चलते ग्रामीणों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए भटकना पड़ रहा है और लोगों को पंचायत के दूसरी वार्डों से पानी लाना पड़ रहा है।
इसकी स्थानीय निवासी सूरज शर्मा, साचां शर्मा, सूरम चंद तथा बृज कुमार शर्मा ने बताया कि इस युग में ऐसा कोई काम नहीं है जो बिना पानी के हो। सुबह उठ कर रात तक घर के काम पानी पर ही निर्भर हैं। जिन घरों में पानी नहीं आया उनमें लोगों की जिंदगी कैसे गुजर रही होगी यह अनुमान लगाना भी मुश्किल है।
सूरज शर्मा ने बताया कि इस विषय में पीएचई विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ हम लोग प्रशासनिक अधिकारियों से भी कई बार मिल चुके हैं इसके बावजूद आज तक वार्ड में पानी बहाल करने की पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
-----
हमें पानी लाने के लिए दूसरे वार्डों में जाना पड़ता है। इसलिए हमारी एक बार फिर विभाग से अपील है कि वार्ड में पानी बहाल करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
-सूरज शर्मा
-----
वार्ड तीन के लोगों को काफी परेशानियां आ रही है। यह कंडी क्षेत्र की पंचायत है और क्षेत्र में पानी की अधिक जरूरत रहती है। ऊपर से गर्मी भी आ रही है।
-सपना शर्मा, सरपंच
-----
गांव चक भगवाना से ढोक खालसा तक पीएमजीएसवाई की तरफ से सड़क निर्माण चल रहा है। उससे पाईपें सड़क पर पड़ी हैं और मलबे में दब गई हैं, जिससे पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। हमारे पास अभी पाईपें नहीं हैं कि हम नई पाईपें लगा सकें, लेकिन फिर भी हमारी कोशिश है कि वार्ड में जल्द से जल्द पानी बहाल किया जाए।
-रमजीश मनकोटिया, जेई, पीएचई