{"_id":"5f68e0638ebc3ef47a52d37a","slug":"water-crisis-billawer-news-jmu219167347","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलावर के देवल टील्ला में पानी की समस्या से परेशान लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलावर के देवल टील्ला में पानी की समस्या से परेशान लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। कस्बे से सटे देवल टील्ला के ग्रामीणों को इन दिनों पानी की समस्या के कारण परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इलाके में पिछले 12 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है, जिससे लोगों में जल शक्ति विभाग के खिलाफ रोष है। देवला पंचायत के नायब सरपंच धन अंतर सिंह, पंच राकेश सिंह, सुरेंद्र शर्मा, खुशी राम आदि ने बताया कि गांव में पिछले 12 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं की गई है। इससे लोगों को पानी के लिए दरबदर होना पड़ रहा है।
लोग हैंडपंपों का या फिर प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि 12 दिन पूर्व गुरु नाल में स्थित जल शक्ति विभाग के स्टेशन की मोटर का पंप खराब हो गया था। कई बार जल शक्ति विभाग के आला अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया जा चुका है और दफ्तरों के चक्कर लगाए चुके हैं, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इलाके के करीब 200 घरों में पानी की आपूर्ति बाधित है। वार्ड-तीन, छह, सात में लोगों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने जल शक्ति विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिनों के भीतर इलाके में पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वह विभाग के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने विभाग से इलाके में जल्द से जल्द से पानी की आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।