{"_id":"644ed47d25f4d53e7a0a8946","slug":"water-campaign-jammu-news-c-10-jam1008-105392-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अव्यवस्था की व्यथा - 700 का टैंकर लोगों को मिलता है 1200 रुपये में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अव्यवस्था की व्यथा - 700 का टैंकर लोगों को मिलता है 1200 रुपये में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अब मौसम लूट का शुरू होने वाला है। जलशक्ति विभाग के सुचारू पानी आपूर्ति के दावे नलों की तरह सूखने वाले हैं। पानी के लिए लोगों का पसीना बहने वाला है। बेवजह का आर्थिक बोझ घर का बजट हिलाने को तैयार है। निजी टैंकरों की मांग पारे की तरह चढ़ने वाली है, क्योंकि मई से भीषण गर्मी का आगाज हो गया है।
ऐसे हाल शहर में हर साल देखने के लिए मिलते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार वातानुकूलित कार्यालयों में ठंडी हवा का आनंद उठा रहे हैं। वहां पानी की कोई कमी है। किसी अधिकारी को शिकायत नहीं है और हर कर्मचारी खुश है। इसके विपरित लोग परेशानियां झेल रहे हैं। मौजूदा समय में जलशक्ति विभाग के पास 42 टैंकर है, जिससे शहरवासियों की जरूरत पूरी नहीं हो पाती। इस स्थिति में निजी टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। मांग ज्यादा होने पर पैसों की अधिक वसूली होती है। विभाग के पास टैंकर के लिए रोज 600 से 700 कॉल आती हैं। इनमें 250 से 300 लोगों को ही पानी मिल पाता है। यानी एक टैंकर छह से सात बार ही आपूर्ति करता है। अन्य लोगों को निजी टैंकर पर आश्रित होना पड़ता है, जो 700 के बजाय एक हजार से 1200 रुपये में मिलते हैं। इस कारण प्यास बुझाना महंगा साबित हो रहा है। जलशक्ति विभाग मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं कर पा रहा। ज्यादा रेट वसूलने पर जनविरोध होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही। शहरभर में 150 से ज्यादा निजी टैंकर है।
मजबूरी का उठाया जा रहा फायदा
गर्मी में पानी के हालात की बात करें तो घरों में रोजमर्रा के काम निपटाने मुश्किल हो जाते हैं। पहले लोग जल शक्ति विभाग के टैंकरों के लिए कॉल करते हैं। टैंकर नहीं आने पर फिर निजी टैंकरों को मंगवाना पड़ता है। पानी की कमी सिर्फ एक इलाके में नहीं होती, बल्कि शहर के करीब हर क्षेत्र में दिक्कत आती है। इस वजह से महंगे टैंकर मंगवा लोग घर का गुजारा करते हैं।
विज्ञापन
पार्षद बोले- सदन में रखेंगे मामला
वार्ड-24 की पार्षद अनु बाली ने कहा कि बीते साल दिक्कत आई थी। शिकायतें मिली हैं। मसले को हाउस में रखा जाएगा। तय रेट के हिसाब से ही टैंकर सुविधा मिलनी चाहिए। वार्ड-48 की पार्षद शारदा कुमारी ने कहा कि मनमाने रेट लेने नहीं दिए जाएंगे। लोग सूचना दें। कार्रवाई करवाई जाएगी। वार्ड-48 के पार्षद शाम लाल बस्सन ने कहा कि गर्मी बढ़ने के कारण समस्या आती है।
मौजूदा समय में शहर में जहां पर समस्या आ रही है, वहां समाधान किया जा रहा है। ज्यादा वसूली पर शिकायत की जा सकती है। समाधान करवाया जाएगा।
- विजय गुप्ता, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग