फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Water came to Jullaka locality after five days

Jammu News: जुल्लाका मोहल्ले में पांच दिन बाद आया पानी

विज्ञापन
Water came to Jullaka locality after five days
- पानी न आने से लोग थे परेशान, प्रभावित हो रहा था रोजमर्रा का काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जुल्लाका मोहल्ले में सोमवार को पांच दिन बाद पानी की आपूर्ति हुई। इससे पहले तक पानी न आने से लोग परेशान थे। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आ रही थी।

स्थानीय अरुण अबरोल, अशोक कुमार और अश्वनी ने कहा कि यहां पर पेयजल किल्लत के बारे में कई बार विभाग को सूचित किया गया, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इसकी वजह से दिक्कतें आती रहती हैं। मोहल्ले में पेयजल पाइपें पुरानी हैं। लीकेज समस्या के कारण भी पेयजल किल्लत गहराती है। कई बार वाहनों की आवाजाही के कारण भी पाइपें टूटती हैं। चार दिन से अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा था। आश्वासन मिल रहा था कि जल्द निदान किया जाएगा। चार दिन में हालत यह है कि लोगों को खाना बनाने के लिए भी बोतलबंद पानी का प्रयोग करना पड़ा। उन्होंने कहा कि समस्या का हल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed