फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Water ATM Vacant, Hot Wave Increased Every Day

Jammu News: गर्मी में कैसे बुझेगी प्यास, वाटर एटीएम में नहीं आ रहा पानी

विज्ञापन
Water ATM Vacant, Hot Wave Increased Every Day
- कहीं पर पानी तो कहीं बिजली कनेक्शन के कारण लटका हुआ है काम
विज्ञापन

- इक्का-दुक्का जो चल रहे उनमें गर्म पानी आ रहा, 22 से ज्यादा एटीएम लगाए जा चुके
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में स्वच्छ जल लोगों को मुहैया करवाने के लिए वाटर एटीएम स्थापित किए जा चुके हैं मगर काम इक्का-दुक्का ही कर रहे हैं। अन्य शोपीस बने हुए हैं। कारण है कि कुछ एटीएम को बिजली के कनेक्शन नहीं मिले हैं तो कुछ को पानी के। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहरभर में 22 जगहों में एटीएम लगाए जा चुके हैं। एटीएम लगाने का काम बीते साल फरवरी माह में शुरू हुआ जो दिसंबर में काम पूरा किया गया। अब हालात यह हैं कि गर्मी बढ़ रही है। लोगों को प्यास गंदे वाटर कूलरों के पानी से बुझानी पड़ रही है। वेयरहाउस में तीन एटीएम स्थापित किए गए हैं। तीनों को ही बिजली और पानी कनेक्शन नहीं मिल पाए हैं। इस कारण सेवा शुरू नहीं हो पाई।
यहां पर एटीएम नवंबर 2023 में स्थापित किए गए थे। एटीएम स्थापित करने का उद्देश्य वेयरहाउस में आने-जाने वाले लोगों को स्वच्छ जल मुहैया करवाना था। यहां ज्यादा संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। इसी तरह ज्यूल चौक में दो एटीएम लगाए गए हैं। इसमें एक एटीएम काम कर रहा है मगर पानी गर्म आ रहा है जबकि दूसरा काम नहीं कर रहा।
विज्ञापन

एटीएम को बिजली और पानी कनेक्शन नहीं मिला है। इसी तरह ग्रीन वे पाथ बख्शी नगर से राजपुरा में पांच एटीएम स्थापित किए गए हैं। इसमें कोई भी काम नहीं कर रहा। यहां पर हर रोज सुबह और शाम को ज्यादा संख्या में लोग घूमने आते हैं। बिजली और पानी के लिए बनती कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई है। एटीएम का भी काम होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह इंदिरा चौक में एटीएम स्थापित किया गया है। पानी नहीं आ रहा है। बीसी रोड में लगा एटीएम भी काम नहीं कर रहा। इसी तरह बावे वाली माता मंदिर में एटीएम स्थापित किया गया है जो बिजली और पानी कनेक्शन लगने का इंतजार कर रहा है। नरवाल बस स्टैंड में दो एटीएम स्थापित होने हैं। यहां एटीएम के लिए जंगले लग चुके हैं। इसके अलावा जम्मू यूनिवर्सिटी और मार्बल मार्केट में लगे एटीएम भी शोपीस ही बने हुए हैं।


एक एटीएम स्थापित करने पर एक लाख रुपये खर्च हुआ
प्रति एटीएम स्थापित करने के लिए नगर निगम की ओर से एक लाख रुपये खर्च किया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लोगों को स्वच्छ जल मुहैया करवाना है। मौजूदा समय में शहर में वाटर कूलर से लोग गर्मी में प्यास बुझाते हैं। कूलर काफी पुराने हैं। कुछ कूलर की हालत काफी खस्ता है। वाटर एटीएम से लोग साफ पानी भर सकते थे। अब वाटर एटीएम सेवा शुरू होने पर ही लाभ मिलेगा।

कोट
कनेक्शन की कार्रवाई जल्द करवाने के निर्देश जारी किए जाएंगे। जहां पर भी कमी होगी, उसे पूरा करवाया जाएगा।
- मनहर गुप्ता, मुख्य अभियंता, बिजली कारपोरेशन

कोट
वाटर एटीएम को पानी के कनेक्शन मुहैया करवाए जाएंगे। रिकार्ड को चेक करवाया जाएगा। जहां पर कार्रवाई रुकी होगी, उसे पूरा किया जाएगा।
- अनिल गुप्ता, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग

कोट
लोगों को सुविधा देने के लिए वाटर एटीएम स्थापित किए गए हैं। कनेक्शन संबंधी कार्रवाई को पूरा करवाया जाएगा। शहरभर में एटीएम स्थापित कर दिए गए हैं।
- राजेश अबरोल, जीएम सिविल, स्मार्ट सिटी


-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed