फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Warning of heavy rain and snowfall in Jammu and Kashmir

Jammu Kashmir Weather Update: जम्मू संभाग में सुबह से लगातार बारिश जारी, कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी

Thu, 03 Feb 2022 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Feb 2022 01:21 AM IST
सार

प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदली है। जम्मू संभाग के सांबा, राजोरी, पटनीटॉप समेत अन्य इलाकों में बारिश जारी है। कश्मीर के कई क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश होने के कारण इसकी मार जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भी पड़ी है। 

विज्ञापन
Warning of heavy rain and snowfall in Jammu and Kashmir
बर्फबारी के बाद पटनीटॉप का नजारा - फोटो : रोहित गुप्ता

विस्तार

जम्मू कश्मीर में वीरवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। सुबह से ही जम्मू संभाग में बारिश जारी होने के साथ कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। इससे कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ है। उधमपुर, कठुआ, सांबा और राजोरी में लगातार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन प्रभवित हो गया है। पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नत्थाटॉप में बारिश के साथ बर्फबारी हुई है। घाटी में कई स्थानों में भारी बर्फबारी हुई है। मौसम के बदले मिजाज से घाटी में ठिठुरन तेज हो गई है। खराब मौसम से वैष्णो देवी चॉपर सेवा भी प्रभावित हुई है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने आने वाले दिनों में जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। इसमें हवाई सेवा के साथ जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हो सकता है। इसके साथ 4 और 6 फरवरी को भी मौसम खराब हो सकता है। 
विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के कई जिलों में बुधवार शाम को हल्की बारिश शुरू हो गई थी। रात्रि को पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बने हुए थे। श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.9, पहलगाम में माइनस 6.1 और गुलमर्ग में माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में बुधवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। जिले के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। बादलों के छाने से दिन के तापमान में गिरावट आई है।  जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री गिरकर 16.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.2, बटोत में 2.1, कटड़ा में 6.0 और भद्रवाह में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में शरीर जमा देने वाली ठंड जारी है। लेह में दिन का तापमान माइनस 1.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में दिन का तापमान 2.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed