फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   warning

15 दिन में वेतन और अन्य मामले हल करो वरना हड़ताल

विज्ञापन
warning
जम्मू। चार माह से वेतन नहीं मिलने से क्षुब्ध फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स ने पांच अप्रैल से कामछोड़ हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने साफ किया है कि अगर 15 दिन में वेतन सहित वेतन हेड 2211 के मामले को हल नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगी। इस दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में कामकाज प्रभावित होने की जिम्मेदारी विभाग की होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रेसवार्ता में जम्मू-कश्मीर फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रधान नीलम कुमारी ने कहा कि चार माह से वेतन जारी नहीं किया गया है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रह है। विभागीय उच्चाधिकारियों से वेतन हेड 2211 के मामले को हल करने के लिए कई बार आग्राह किया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई है। इस हेड के तहत अक्सर वेतन में लेटलतीफी हो रही है। सरकार ने उक्त हेड के तहत वर्करों को नियमित वेतन जारी करने का आश्वासन दिया था। सरकार ने वर्करों को आंदोलन के लिए मजबूर किया है। इस दौरान सूर्या अख्तर, अनीता भगत, सपना गुप्ता, सोमा देवी, रमनदीप कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed