फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Warm welcome of Youth 20 delegates at Leh airport three day Y20 pre summit from 26 to 28 April 2023

Ladakh G 20 : लेह में युवा प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत, आज वाई-20 बैठक में होंगे शामिल

Wed, 26 Apr 2023 01:14 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 26 Apr 2023 01:14 AM IST
सार

जी20 शिखर सम्मेलन के तहत वाई 20 बैठक 26 से 28 अप्रैल तक लेह में होगी। तीन दिवसीय वाई20 प्री समिट में भाग लेने के लिए युवा कल लेह पहुंचे। इसमें जी 20 देश व अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के वाई-20 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Warm welcome of Youth 20 delegates at Leh airport three day Y20 pre summit from 26 to 28 April 2023
Leh - फोटो : एजेंसी

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह हवाई अड्डे पर मंगलवार को युवा प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जी20 शिखर सम्मेलन के तहत वाई 20 बैठक 26 से 28 अप्रैल तक लेह में होगी। इसमें जी 20 देश व अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के वाई-20 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय वाई20 प्री समिट में भाग लेने के लिए युवा कल लेह पहुंचे।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि लद्दाख के लिए वी20 बैठक की मेजबानी करना गर्व का क्षण है। इस प्रमुख आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 28 अप्रैल को विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों को धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों सहित विभिन्न स्थानों पर भी ले जाया जाएगा। इसके बाद प्रतिनिधि 29 अप्रैल को नई दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन


लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद यह पहली यहां बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठक होने जा रही है। है। इसके लिए लेह के मुख्य बाजार, सड़कों और महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक स्थानों के सौंदर्यीकरण किया गया है। लद्दाख की अनूठी संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed