{"_id":"680e8e091100ee518209cad8","slug":"ward-problem-samba-news-c-289-1-sjam1009-106065-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बरसात के दौरान लोगों के घरों में घुस जाता है मोहल्ले का गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बरसात के दौरान लोगों के घरों में घुस जाता है मोहल्ले का गंदा पानी
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के वार्ड 11 की पुरानी एक्सचेंज मोहल्ले की मुख्य गली में गंदे पानी की निकासी न होने से बारिश होने पर मोहल्ले का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। इससे लोग परेशान हैं।
स्थानीय निवासी राम प्यारी, भगवान दास, ओम प्रकाश, साहिल गुप्ता और सीमा देवी आदि ने कहा कि जब हाईवे का निर्माण शुरू किया गया तो उन्होंने अधिकारियों को कहा था कि उनके मोहल्ले के गंदे पानी की निकासी का भी ध्यान रखा जाए। इसके लिए उन्होंने उपायुक्त से भी भेंट कर उन्हें अवगत करवाया था। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि गली से गंदे पानी की निकासी करवाई जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हाईवे पर बनाए गए नाले की ऊंचाई होने से मेहल्ले की गली के पानी की निकासी बंद हो गई। अब जब बरसात होती है तो गली में गंदे पानी के तालाब बन जाते हैं। इससे एक तो लोगों को आने जाने की दिक्कत बनी रहती है, वहीं गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। कई बार लोगों का घरेलू सामान तक नष्ट हो चुका है।
..............
हमने कई बार जिला प्रशासन व नगर परिषद को इस समस्या से अवगत करवाया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। तत्कालीन उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने तो उन्हें पूरा भरोसा दिलाया था लेकिन कुछ नहीं किया गया। आज भी बरसात के दिनों में लोग परेशानी में रहते हैं।
विज्ञापन
-कुमेर सिंह पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद सांबा
................
इस बारे में कई बार हाईवे प्राधिकरण को कहा गया है। बरसात के दिनों में पंप से गंदा पानी निकाला जाता है। नाले की सफाई करवाई गई थी। इस बारे में वह उपायुक्त से मिलकर समाधान का प्रयास करेंगे।
-जोध राज सीईओ नगर परिषद सांबा