फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ward 22 to 23, drain project

Jammu News: नाले की निकासी बंद, नालियों में गंद...जिम्मेदारी से भाग रहे जिम्मेदार

विज्ञापन
ward 22 to 23, drain project
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। शहर के वार्ड 22 से 23 तक बन रहे एक किलोमीटर लंबे नाले का काम 1.09 करोड़ रुपये की पेमेंट न होने से अधर में लटका है। गंदगी से लोग परेशान हैं और जिम्मेदार जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। यह नाला स्मार्ट सिटी प्रोजक्ट के तहत बन रहा था। मकसद बरसात में होने वाली जलभराव की समस्या को दूर करना था। अब पेमेंट न होने से काम अधर में है, जिससे इस बार भी बरसात समस्या पैदा हो सकती है। जनवरी से शुरू काम सितंबर में पूरा होना था, लेकिन बीच में ही रुकने से करीब दो हजार लोग परेशान हैं। लोगों ने जल्द नाले का निर्माण पूरा करने की मांग की है।

बोरियां रख बंद कर दी निकासी, घरों में घुस रहा पानी लोगों का कहना है कि ठेकेदार के लोगों ने निर्माण करते समय बोरियां नाले में रख निकासी बंद कर दी थी। अब काम बंद है पर बोरियां नहीं हटाई गईं। अब निकासी ब्लॉक होने से गंदगी नालियों में अटक गई है। सफाई न तो वार्ड 22 के कर्मी कर रहे और न ही वार्ड 23 के। दोनों एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

मेयर को भी बताई समस्या, नहीं निकला समाधान
नगर निगम के पोर्टल पर 2 बार शिकायतें दर्ज करवा चुके हैं, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। 15 अप्रैल को मेयर राजेंद्र शर्मा के समक्ष भी मुद्दा उठाया था, पर सुनवाई नहीं हुई। गंदगी से दुकानदार परेशान हैं। आला अधिकारी भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे। समझ नहीं आ रहा किसे समस्या बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव वेद, प्रधान, नई बस्ती राम दरबार बाजार एसोसिएशन
समस्या का जल्द समाधान करे प्रशासन
मेयर राजेंद्र शर्मा से पास समस्या को लेकर 15 अप्रैल को गए थे, लेकिन आज तक समाधान नहीं निकला है। अब किस का दरवाजा खटखटाएं। प्रशासन को नाले की समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए।
नरेश कुमार
बदबू के चलते दुकान पर बैठना मुश्किल
निकासी न होने से बदबू से परेशान हैं। ग्राहक भी दुकान पर आने से कतराते हैं। बदबू के चलते दुकान पर बैठकर कोई खाना नहीं खा सकता। इससे नुकसान हो रहा है। प्रशासन नाले को जल्द पूरा करवाए।
सुरिंद्र सिंह, दुकानदार
नालियों में गंदगी जमा रहने से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। नाले का काम पूरा नहीं किया तो बरसात में हालात बदतर हो होंगे, जिससे परेशानी और बढ़ जाएगा। प्रशासन इस पर ध्यान दे। निकासी बाधित रहने से समस्या लोगों के घर तक पहुंच गई है। मक्खी-मच्छर की भरमार हो गई है।

जसबीर सिंह व यशपाल शर्मा
पर्यवेक्षक एक-दूसरे पर डाल रहे सफाई की जिम्मेदारी
लोगों की समस्या को लेकर वार्ड 22 के पर्यवेक्षक का कहना है कि यह काम वार्ड 23 के पर्यवेक्षक है। वहीं, गंदगी साफ करवाएगा। जब वार्ड 23 के पर्यवेक्षक से पूछा तो उन्होंने कहा कि नाला तो वार्ड 22 में है। सफाई भी वहीं के पर्यवेक्षक करवाएंगे।

जल्द पेमेंट क्लियर करवा रहे हैं। पीएचई विभाग से नाले को लेकर बात कर रहे हैं। इसी हफ्ते काम शुरू करवा देंगे।

राजेश शर्मा,एईई


इस हफ्ते काम शुरू हो जाएगा। गंदगी की समस्या का हल भी करवा देंगे। लोगों से भी अपील है कि आसपास गंद न फेंकें ताकि समस्या गंभीर न बने।
राहुल यादव, कमिश्नर नगर निगम, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed