फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   wangam Shopian Encounter between terrorists and security forces

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

Sun, 28 Mar 2021 12:34 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 28 Mar 2021 12:34 AM IST
सार

  • वनगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
  • आत्मसमर्पण की अपील के बावजूद आतंकियों ने की फायरिंग
  • मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 और एक एम-4 राइफल मिली

विज्ञापन
wangam Shopian Encounter between terrorists and security forces
आतंकियों के खिलाफ मोर्चा लेते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां के वनगाम इलाके में शनिवार की रात सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया जबकि सेना का एक जवान शहीद हो गया, दूसरा गंभीर रूप से घायल है। आतंकियों के पास से एक अमेरिकी एम-4 राइफल बरामद हुई है। इलाके में कुछ और आतंकियों के घिरे होने का अंदेशा है। घायल जवान को एयर लिफ्ट कर श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कश्मीर जोन आईजी विजय कुमार ने बताया कि शोपियां मुठभेड़ में हिजबुल आतंकी इनातुल्ला शेख और लश्कर आतंकी आदिल मलिक मारा गया। आतंकियों के पास से एक एके-47 राइफल और एक एम-4 राइफल बरामद हुई है। शेख पिछले हफ्ते पाकिस्तान से भारत आया था। वहीं आतंकियों के पास से इस साल अब तक दो एम 4 राइफलें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि वनगाम इलाके में दो से तीन मौजूद हैं। इसके बाद शनिवार शाम लगभग आठ बजे सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी करने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक घर में छिपे आतंकियों ने गोलाबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच आतंकियों की गोलाबारी से में एक जवान शहीद हो गया जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। घायल जवान को तत्काल एयरलिफ्ट कर श्रीनगर स्थित सेना के बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां घायल जवान का इलाज चल रहा है। इस बीच कुछ और आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलाबारी हो रही है।

10 मुठभेड़ों में मारे गए 20 आतंकी
जनवरी 2021 से अब तक हुई दस मुठभेड़ों में 20 आतंकी मारे गए हैं। इन मुठभेड़ों में 9 दक्षिण तथा एक उत्तरी कश्मीर में हुई है। मारे गए आतंकियों में 10 सिर्फ शोपियां में मारे गए हैं। रावलपोरा में 15 मार्च को तीन दिन तक चली मुठभेड़ में लश्कर सरगना सज्जाद अफगानी मारा गया था। उसके पास से भी एक अमेरिकी एम 4 राइफल और 36 चीन निर्मित स्टील की गोलियां मिली थीं।

यह भी पढ़ें- जानिए श्रीनगर हमले में जवानों ने क्यों नहीं की जवाबी कार्रवाई, देखिए आतंकियों की कायरता की ये तस्वीर    

22 मार्च को शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली थी

इससे पहले 22 मार्च को शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली थी। यह इस साल का सबसे बड़ा ऑपरेशन था जिसमें एक साथ चार दहशतगर्दों का काम तमाम किया गया। इस ऑपरेशन को सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अंजाम दिया था।

 
साल मारे गए आतंकी
2018 257
2019 157
2020 221
2021 19 (22 मार्च तक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed