{"_id":"66e4ce60471a58b4470a4544","slug":"waiting-for-repair-samba-news-c-289-1-sjam1009-103604-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मरम्मत के इंतजार में पक्की गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मरम्मत के इंतजार में पक्की गलियां
Sat, 14 Sep 2024 05:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्ग के किनारों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे, लोगों में रोष
दोपहिया वाहन चालक हो रहे हादसे का शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। हर घर जल योजना के तहत तोड़ी गई पक्की गलियां मरम्मत का इंतजार कर रही हैं। प्रत्येक गांव में जल शक्ति विभाग की ओर से पाइपें बिछाई जा रही हैं। इसका काम ठेकेदारों की ओर से किया जा रहा है। इसमें पक्की गलियों को तोड़कर पाइपें बिछाने का काम चल रहा है।
कई माह तक गलियों की मरम्मत ही नहीं करवाई जा रही है। इसको लेकर लोगों में रोष है। स्थानीय सुरिंदर सिंह, शम्मी कुमार, शिवदेव सिंह, पूर्व सरपंच विलय कुमार के अनुसार मार्ग के किनारों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। इसमें दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। लोगों के अनुसार कि हर घर जल योजना का वह स्वागत करते हैं, लेकिन पक्की गलियों व मार्ग को तोड़कर उसकी मरम्म्त नहीं करवाए जाने से लोगों में रोष है। उन्होंने सरकार के आदेश की अवहेलना करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कोट
जब ठेकेदार को टेंडर दिया जाता है तो उसमें मरम्मत का काम भी होता है। शिकायत आने पर ठेकेदार से मरम्मत का कार्य करवाया जाता है। सीमावर्ती बैन गलाड क्षेत्र में मरम्मत कार्य चल रहा है। पाइपें बिछाए जाने के बाद मरम्मत भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
फारूक खान, एईई
जल शक्ति विभाग।