फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   waether,jammu news

प्रदेश में 27 से 30 अगस्त तक फिर सक्रिय होगा मानसून

विज्ञापन
waether,jammu news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मानसून के आखिरी पड़ाव में फिर सक्रिय होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 27 से 30 अगस्त तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में सुधार आएगा। कश्मीर में तपिश बढ़ी है। कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर रहकर 33 डिग्री तक चला गया है। जम्मू संभाग में भी उमस परेशान कर रही है।
विज्ञापन

जम्मू में वीरवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। एक समय लग रहा था कि मौसम में बदलाव आएगा, लेकिन शाम तक इसका इंतजार ही रहा। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी तेवर दिखाए। दोपहर को शरीर में सुइयां चुबो देनी वाली गर्मी से हर कोई बेहाल रहा। इलेक्ट्रानिक उपकरणों से हटते ही पसीने छूट रहे हैं। इन सारी परिस्थितियों के बीच उमस आग में घी डालने का काम कर रही है। इंसानों के साथ जीवजंतु भी परेशान हैं। जम्मू में अधिकतम तापमान 34.1 और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 73 रहने से गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 31.4, बटोत में 27.8, कटड़ा में 31.4 और भद्रवाह में 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में तपिश में बढ़ोतरी हुई है। यहां का तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में 28.4, गुलमर्ग में 22.2, लेह में 29.0, जबकि कारगिल में 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed