फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   waether,jammu news

जम्मू में 18-19 को भारी बारिश की चेतावनी, उमस बढ़ी

विज्ञापन
waether,jammu news
जम्मू। जम्मू संभाग में आगामी दिनों में मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 16 और 17 जुलाई को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। लेकिन 18 से 19 जुलाई को जम्मू और कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। खराब मौसम की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। इसके साथ भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा रहेगा। इस बीच मौसम साफ होने से तापमान में फिर उछाल आया है। जम्मू संभाग में गर्मी के साथ उमस बढ़ी है।
विज्ञापन

जम्मू में वीरवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ तपिश ने भी रंग दिखाया। दोपहर को शरीर को सुईयों चुबो देने वाली गर्मी में उमस ने और बेहाल किया। इलेक्ट्रानिक उपकरणों से हटते ही शरीर से पसीना छूट रहा था। जम्मू में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 63 दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 82 दर्ज किया गया। संभाग के बटोत में दिन का तापमान 27.8, बनिहाल में 29.8, भद्रवाह में 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 27.9 और कारगिलमें 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर में पारे में उछाल आया है। कई जिलों में दिन का तापमान 32 डिग्री से ऊपर चला गया है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 31.6, पहलगाम में 26.0 और गुलमर्ग में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

--------
जम्मू का तापमान
अधिकतम 34.9
न्यूनतम 25.2
सूर्योदय 05:36
सूर्यास्त 07:40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed