{"_id":"97295fa23a1bc726f9f992e2f0cf29fa","slug":"vrs-employee-roared-for-outstanding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाये के लिए गरजे वीआरएस मुलाजिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाये के लिए गरजे वीआरएस मुलाजिम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 30 Oct 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट रोड ट्रांसपोर्र्ट कारपोरेशन (एसआरटीसी) के वीआरएस रिटायर कर्मियों ने बुधवार को प्रेस क्लब के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह वीआरएस कर्मियों का लंबित बकाया, जिसमें कोला की किश्तें और छठे वेतन आयोग का लाभ और एरियर शामिल हैं को जारी करने में बेवजह देरी कर रही है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के प्रधान देवराज बाली ने कहा कि वीआरएस कर्र्मी लंबे अर्से से बकाए के लिए संघर्ष कर रहे है। इसके बावजूद सरकार उनका हक जारी नहीं कर रही है। सरकार की अनदेखी की वजह से बार-बार सड़क पर उतरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दरबार जम्मू शिफ्ट होने के बाद दस नवंबर को सचिवालय घेराव का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, बीवी शर्मा, एहसान इलाही आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन