{"_id":"5fd118bf0acef47c1623746f","slug":"voting-on-37-seats-in-ddc-s-fifth-phase-will-be-held-today-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः डीडीसी के पांचवें चरण में 37 सीटों पर मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः डीडीसी के पांचवें चरण में 37 सीटों पर मतदान आज
Thu, 10 Dec 2020 12:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:04 AM IST
सार
- इस चरण में सर्वाधिक 8.29 लाख मतदाता
- जम्मू संभाग की 20 और कश्मीर की 17 सीटों पर कुल 299 प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन
ddc election...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला विकास परिषद चुनाव के पांचवें चरण में वीरवार 10 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर में 37 सीटों पर मतदान होगा। इनमें 20 सीटें जम्मू संभाग और 17 सीटें कश्मीर में हैं। कुल 2104 मतदान केंद्रों पर मतदान करवाया जाएगा। मतदान सवेरे 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने बताया कि पांचवें चरण में 299 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 229 पुरुष उम्मीदवार और 70 महिला उम्मीदवार हैं। पांचवें चरण में सबसे ज्यादा 8 लाख 29 हजार 519 मतदाता हैं। 2104 मतदान केंद्रों में से कश्मीर में 1190 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 1110 केंद्र अति संवेदनशील, 70 मतदान केंद्र संवेदनशील बनाए गए हैं। दो मतदान केंद्रों को कश्मीर में सामान्य श्रेणी में रखा गया है। जम्मू संभाग में 914 मतदान केंद्रों में से 83 अति संवेदनशील और 317 संवेदनशील व अन्य सामान्य की श्रेणी में हैं।
विज्ञापन
शर्मा ने महबूबा मुफ्ती के नजरबंद करने के आरोप पर पूछे गए सवाल पर कहा कि महबूबा मुफ्ती को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। ऐसे संवेदनशील इलाकों में जाने से पुलिस जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा वाले व्यक्ति को जाने से रोकती है। पुलिस ने उन्हें बताया है कि संवेदनशील इलाकों में जाने के अलावा महबूबा मुफ्ती को अन्य इलाकों में प्रचार के लिए जाने से कोई मनाही नहीं हैं। शर्मा ने कहा कि पुलवामा में आतंकियों से बुधवार को मुठभेड़ हुई है। बारामुला में ग्रेनेड हमले की सूचना मिली है। दोनों मामलों का चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
37 सरपंच, 687 पंच सीटों पर कोई नामाकंन नहीं मिला
राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पंचायत उप चुनाव के तहत 37 सरपंच व 687 पंचों की रिक्त सीटों के लिए कोई नामांकन नहीं मिला। वीरवार दस दिसंबर को पांचवें चरण में सरपंचों की 58 सीटों व पंचों की 218 सीटों पर भी मतदान होगा। तीस सरपंचों का निर्विरोध मनोनयन हो गया है। 507 पंच निर्विरोध मनोनीत हो गए हैं। खराब मौसम होने की स्थिति में जिला चुनाव अधिकारी अपने स्तर पर मतदान केंद्रों को बदलने या अन्य विकल्पों पर फैसले ले सकते हैं।