{"_id":"64cffd1dc5812312490bfca5","slug":"voter-id-update-camp-jammu-news-c-10-jam1008-176728-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कई वार्डों में जिंदा हो गए मृतक, कटवाने पर भी वोटर सूची में दोबारा नाम शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कई वार्डों में जिंदा हो गए मृतक, कटवाने पर भी वोटर सूची में दोबारा नाम शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिला चुनाव अधिकारी के आदेश पर रविवार को सभी 75 वार्डों में मतदाता सूची सुधार कैंप लगाए गए। नए लोगों के नाम जोड़ने के लिए जानकारी ली गई। साथ ही जो लोग मर चुके हैं, उनके नाम कटवाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके अलावा मतदाता कार्ड में सुधार के आवेदन लिए गए। इस दौरान कुछ वार्डों में हैरान करने वाले खुलासे हुए। वार्ड-8 में ऐसे 15 से 20 लोगों के नाम मतदाता सूची में मिले जो 20 साल पहले मर चुके थे। इनके नाम पिछली बार हुए चुनाव में कटवा दिए थे। इसके बावजूद दोबारा नाम सूची में शामिल हो गए। भाजपा पार्षद डॉ. अक्षय शर्मा ने बताया - बूथ पर दौरा के दौरान देखा कि मतदाता सूची में 20 साल पहले मर चुके लोगों के नाम हैं। वहीं, शहर की 75 वार्डों में 584 पोलिंग बूथों पर मतदाता सूची में सुधार के लिए लोगों की जानकारी ली गईं। अब 10 अगस्त को कैंप आयोजित किए जाएंगे। दूसरी ओर, वार्ड-24 में कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में कैंप लगाया गया। पार्षद अनु बाली ने लोगों के मतदाता कार्ड में सुधार के लिए आवेदन जमा करवाए। साथ ही युवा वोटरों के आवेदन जमा कराए।
आज से डोर-टू-डोर मतदाताओं की सूची में होगा सुधार
नगर निगम मतदाता सूची को अपडेट करने और युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से चार दिन तक डोर-टू-डोर सर्वे करेगा। अभियान के तहत नए मतदाताओं का पंजीकरण, मतदाताओं के वोटर कार्ड में त्रुटियों में सुधार करने के लिए काम होगा। जिला उपायुक्त की ओर से आदेश जारी किया गया है। सात से 10 अगस्त तक संबंधित अधिकारी आदेश को सुनिश्चित करेंगे। सभी सुपरवाइजर संबंधित क्षेत्रों में सर्वे करेंगे और रिपोर्ट जमा कराएंगे। बताया जा रहा है कि कई लोगों ने मतदाता सूची में सुधार के लिए लगाए कैंपों में भी पहुंच कर संशोधन नहीं कराया।