फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vocational Course limited to meetings

बैठकों तक सीमित वोकेशनल कोर्स

Tue, 27 Oct 2015 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Tue, 27 Oct 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
Vocational Course limited to meetings

सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को व्यवसायिक ज्ञान देने के लिए केंद्र सरकार ने रमसा के तहत वोकेशनल कोर्स को मंजूरी तो दी, लेकिन अभी तक इन्हें शुरू करने पर कोई काम नहीं हो पाया है। यह मंजूरी केवल कागजों तक ही सीमित है।

विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2013-14 के शिक्षा सत्र में रमसा के तहत केंद्र सरकार ने राज्य के 22 स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू कराने का एलान किया था।

इसके लिए शिक्षा विभाग और रमसा के डायरेक्टर को दिशा निर्देश दिए गए, लेकिन राज्य में रमसा और शिक्षा विभाग इस पर कोई काम शुरू नहीं कर पाया।

इतना ही नहीं, 22 स्कूलों में वोकेशनल शुरू नहीं हो पाया था कि इसके बाद 2014-15 में सरकार ने 110 और स्कूलों में वोकेशनल कोर्स की मंजूरी दे दी।

दो वर्ष के करीब बीत जाने के बाद भी रमसा और शिक्षा विभाग वोकेशनल कोर्स को लेकर केवल बैठकों तक सीमित है। राज्य सरकार ने अपनी तरफ से स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू करने का एलान कर दिया। इस पर काम भी शुरू कर दिया है, लेकिन रमसा के तहत काम दिन ब दिन लटकता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed