फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vivekanad chowk, bsf soldier, died

Jammu News: विवेकानंद चौक के पास होटल में बीएसएफ कर्मी मिला मृत

विज्ञापन
vivekanad chowk, bsf soldier, died
जम्मू। सिटी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत विवेकानंद चौक में एक होटल में बीएसएफ कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सुभाष निवासी महाराष्ट्र रविवार को होटल में आया था। रात को उसने शराब पी। इसके बाद कमरे में चला गया। होटल कर्मियों ने सुबह जब कमरा खोला तो बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने उसे जीएमसी पहुंचाया, जहां पर मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन




जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत



जम्मू। तीन अलग-अलग व्यक्तियों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसमें एक की मौत हो गई जबकि बाकियों का इलाज जीएमसी में चल रहा है। बख्शी नगर पुलिस के अनुसार शक्ति नगर में जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे जीएमसी में लाया गया। इसी तरह भगवती नगर में ठाकुर सिंह निवासी शालामार ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिनका जीएमसी में इलाज चल रहा है। वहीं, मोहिंद्र पाल शर्मा निवासी मीरां साहिब की जहरीले पदार्थ के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन

270 बोतल अवैध शराब बरामद
जम्मू। नगरोटा पुलिस ने जगती में चेकिंग के दौरान दुकान से अवैध शराब बरामद की। जानकारी के अनुसार पुलिस को शिकायत मिली थी कि दुकान में अवैध शराब है। जैसे ही जांच की तो आरोपी संजय कुमार मौके पर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर 270 बोतल अवैध शराब बरामद की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed