{"_id":"61268e5a8ebc3e494c7de05e","slug":"visit-to-bhaderwah-jail-and-take-stock-of-facilities-doda-news-jmu2422794175","type":"story","status":"publish","title_hn":"भद्रवाह जेल का दौरा कर सुविधाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भद्रवाह जेल का दौरा कर सुविधाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रवाह। अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी ने बुधवार को जिला जेल भद्रवाह का दौरा कर कैदियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान कैदियों से बातचीत कर शिकायतें व समस्याएं भी सुनीं।
समिति ने बुधवार को जिला जेल में कैदियों के लिए उपलब्ध स्वच्छ पेयजल, भोजन, चिकित्सा देखभाल, स्वच्छता, उचित कपड़े, शौचालय, बैरकों में बिस्तर की स्वच्छता आदि बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। वहीं, कैदियों से बातचीत कर उनकी शिकायतों को भी सुना और कैदियों की वास्तविक शिकायतों के निवारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को मौके पर निर्देश जारी किए। समिति सदस्यों ने कहा कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण द्वारा तैयार प्रोटोकॉल (एसओपी) के अनुसार कैदियों की दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा करने को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कमेटी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भद्रवाह, जिला मजिस्ट्रेट डोडा, डालसा सचिव उप न्यायाधीश, एसएसपी डोडा, एसपी भद्रवाह, जेल अधीक्षक के अलावा अन्य अधिकारी और पुलिस कर्मचारी शामिल थे।