{"_id":"5df679518ebc3e87a6340660","slug":"visit-of-mata-vaishno-devi-railway-minister-goyal-sought-a-report-on-the-state-of-industries-in-j-k","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद रेल मंत्री गोयल ने मांगी जेएंडके में उद्योगों के हालात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद रेल मंत्री गोयल ने मांगी जेएंडके में उद्योगों के हालात पर रिपोर्ट
Sun, 15 Dec 2019 11:50 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे रेल मंत्री पियूष गोयल
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय वाणिज्य व रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से उद्योगों के वर्तमान हालात और नए उद्योगों को स्थापित करने के माहौल पर आधारित विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
रविवार को कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद यहां पहुंचे गोयल से एलजी के सलाहकार एवं उद्योग और वाणिज्य विभाग के प्रभारी केके शर्मा, उद्योग विभाग के आयुक्त सचिव नवीन चौधरी और योजना विभाग के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने उन्हें प्रदेश में उद्योगों के हालात की जानकारी दी।
गोयल ने उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडलों से भी मुलाकात की। उद्योगपतियों ने स्थानीय उद्योगों को पांच अगस्त के बाद बने हालात से पहुंच रहे नुकसान के अलावा केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद भी जम्मू-कश्मीर में पहले की तरह इनसेंटिव स्कीम जारी रखने का आग्रह किया। कठुआ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत बाबा ने जीएसटी की समस्या के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद उद्योग नीति स्पष्ट नहीं होने का मुद्दा उठाया।

Trending Videos
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वजीर ने पूर्ववर्ती राज्य में उद्योगों को दी जा रही इंसेंटिव स्कीम को जारी रखने की वकालत की। कश्मीर चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष शेख आशिक अहमद ने कहा कि पांच अगस्त से कश्मीर में कई दिन रहे बंद और इंटरनेट की बंदी से उद्योगों को भारी नुकसान हुआ हैं। हैंडीक्र्राफ्ट और ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री को मिलकर करीब 50 हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है।
उधमपुर-बनिहाल रेल परियोजना तय समय में पूरी हो
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे अफसरों के साथ जम्मू-कश्मीर में चल रही रेल परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने उधमपुर-बनिहाल रेल प्रोजेक्ट को 2021 तक हर हाल पूरा करने को कहा।