{"_id":"5f0389ce8ebc3e43351cf412","slug":"visit-jammu-news-jmu2137502197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः डीजी जेल ने किया श्रीनगर जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः डीजी जेल ने किया श्रीनगर जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Tue, 07 Jul 2020 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर सेंट्रल जेल
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक (जेल) वीके सिंह ने सोमवार को सेंट्रल जेल का दौरा कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही वहां के कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कारगिल युद्धः जब विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी घुसपैठिया बोला- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, ऐसा मिला जवाब
विज्ञापन
डीजी जेल वीके सिंह ने कोरोना संक्रमण के दौरान वहां कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए सभी कर्मचारियों को इस संबंध में जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करते हुए आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीजीपी ने सभी बैरकों, अस्पताल, संगरोध केंद्रों, सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष, वीडियो कांफ्रेंसिंग, रसोई और जेल के अन्य हिस्सों का निरीक्षण किया। जेल में उपलब्ध भोजन, आवास और चिकित्सा सुविधाओं के बारे में कैदियों से बातचीत की।
उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि वह सतर्कता बरतें, कर्मचारियों और कैदियों के कल्याण के लिए आवश्यक उपाय करें। उन्होंने जेल परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की और विकास कार्यं की गुणवत्ता ओर गति सुनिश्चित करने के निर्देश भी तकनीकी इकाई को दिए।