{"_id":"679803658cf62e1e6307b6f4","slug":"vishwatmanand-saraswatis-birth-anniversary-celebrated-in-sunderbani-jammu-news-c-394-1-sbj1001-100372-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सुंदरबनी में विश्वात्मानंद सरस्वती का जन्मोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सुंदरबनी में विश्वात्मानंद सरस्वती का जन्मोत्सव मनाया
Tue, 28 Jan 2025 03:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 28 Jan 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी में सोमवार को विश्वात्मानंद सरस्वती का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम डिग्री कॉलेज के प्रांगण में आयोजित किया गया। यहां पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। देश के विभिन्न भागों से अनुयायी पहुंचे थे। इस अवसर पर धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी हुई हस्तियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
प्रातः 9:00 बजे हनुमान चालीसा के साथ तथा गणेश वंदना एवं ज्योति प्रज्वलित करने से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद श्री गुरु गंग देव संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से भारत की सभ्यता संस्कृति की छटा बिखेरने वाली प्रस्तुतियां नाट्य रूपांतरण के माध्यम से प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना, पूर्व मंत्री जुल्फिकार चौधरी, विधायक कालाकोट-सुंदरबनी ठाकुर रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री श्यामलाल शर्मा एवं गणमान्य राजनेता उपस्थित रहे।
विश्वात्मानंद सरस्वती महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट के अंतर्गत आने वाले शिक्षण संस्थानों के कई स्कूलों कॉलेजों तथा पैरामेडिकल कॉलेज की तरफ से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।अनुयायियों को संबोधित करते हुए विश्वात्मानंद सरस्वती ने कहा कि जीवन का सारांश ही ज्ञान की प्राप्ति है। इस अवसर पर लगभग एक क्विंटल का केक काटा गया। दोपहर लगभग 2:00 बजे प्रयागराज में चल रहे कुंभ के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम शाम 4:00 बजे संपन्न हुआ। संवाद