{"_id":"5707e6c14f1c1b0a6dc81117","slug":"violent-protests-in-srianger","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में फिर लहराए आईएस-लश्कर के झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में फिर लहराए आईएस-लश्कर के झंडे
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के पुराने शहर में शुक्रवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई भिड़ंत में कुछ पुलिसकर्मियों सहित छह लोग घायल हो गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आईएस, लश्कर और पाकिस्तान के झंडे लहराए।
श्रीनगर के पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में ऐतिहासिक जामा मस्जिद में जुमा की नमाज खत्म होने के बाद कई युवक सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। इन युवकों ने आजादी के हक में नारे लगाए।
इसके अलावा उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक मार्च भी निकालने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया। इस पर युवकों ने पुलिस पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हालात को नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इससे नौहट्टा समेत आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण हालात पैदा हो गए। नौहट्टा के अलावा गोजवारा, खान्यार, सराफ कदल के साथ आसपास के अन्य इलाकों में भी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच भिड़ंत देखने को मिली।