{"_id":"57a4d1e24f1c1b39302b916b","slug":"violence-protest-in-rajouri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PICS: कश्मीर के बाद अब जम्मू संभाग के राजोरी जिले में देश विरोधी प्रदर्शन और हिंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICS: कश्मीर के बाद अब जम्मू संभाग के राजोरी जिले में देश विरोधी प्रदर्शन और हिंसा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 05 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
rajouri
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में हिंसक झड़पों में पुलिस और सुरक्षा बलों की फायरिंग में तीन और लोगों की मौत हो गई। 100 से अधिक ज़ख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
rajouri
- फोटो : Amar Ujala
बुरहान का सफाया किए जाने के बाद भड़की हिंसा में अब तक 56 लोगों की जान जा चुकी है। घाटी में जुमे की नमाज के बाद कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए। सुरक्षा बलों पर जमकर पथराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
rajouri
- फोटो : Amar Ujala
सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए। फायरिंग भी करनी पड़ी। कश्मीर हिंसा की आंच जम्मू संभाग तक पहुंच गई है। राजोरी में जमकर बवाल हुआ।
rajouri
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू संभाग के जिला मुख्यालय राजोरी में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव करने के साथ ही वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़ की। पुलिस पर पथराव में एक एएसआई और दो जवान घायल हो गए।
rajouri
- फोटो : Amar Ujala
दो दुकानों तथा पुलिस बूथ में तोड़फोड़ की। दर्जनभर गाडि़यों को भी तोड़ दिया। बाजारों को बंद करा दिया। उपद्रवी देश विरोधी तथा बुरहान के समर्थन में नारे लगा रहे थे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तथा आंसू गैस के गोले दागने पड़े।