{"_id":"581b65ba4f1c1bc52b4366b2","slug":"violence-protest-in-kashmir-valleyy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में उपद्रवियों ने कालेज और स्कूल जलाए, आटो भी फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में उपद्रवियों ने कालेज और स्कूल जलाए, आटो भी फूंका
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 05 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : PTI
श्रीनगर में एसपी कॉलेज की इमारत को कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी। बांदीपोरा में वीरवार देर शाम सरकारी मिडिल स्कूल पर पेट्रोल बम फेंक कर आगजनी की गई।
अनंतनाग जिले में एक आटो जला दिया गया। घटनाओं की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और सुरक्षा बलों ने आग पर काबू किया। पुलिस ने आगजनी और पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल आठ लोगाें को गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को शेष घाटी में हालात सामान्य रहे।
श्रीनगर के एसपी कालेज की बहुमंजिला इमारत के निचले माले पर आग लगाकर शरारती तत्व फरार हो गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर आकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक गणित और अंग्रेजी विभागों को खासा नुकसान हो चुका था।

Trending Videos
उपद्रवियों की धरपकड़ को चला अभियान
कश्मीर में जलाया गया एक स्कूल
- फोटो : File Photo
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शाम अंधेरा होते ही अस्तान मोहल्ला मिडिल स्कूल पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। इमारत से आग की लपटें उठने लगीं। स्थानीय युवाओं ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। बाद में दमकल विभाग का फायर टेंडर भी मौके पर पहुंच गया।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में केपी रोड पर खड़े आटो को उपद्रवियों ने आग लगा दी। मट्टन पुलिस ने बताया कि फारूक अहमद शेख का आटो बुरी तरह से जल गया है।
वीरवार को पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में धरपकड़ अभियान चलाया। अभियान के तहत पट्टन मिडिल स्कूल में आगजनी करने के आरोपी पांच लोगाें को हिरासत में ले लिया। 26 और 27 अक्तूबर की रात को पट्टन सरकारी मिडिल स्कूल की इमारत को आग लगाई गई थी।
अवंतीपोरा से पुलिस टीम ने तीन पत्थरबाजों को काबू कर लिया। उनसे मादक पदार्थ बरामद हुए। तीनों आरोपी पत्थरबाजी के लिए कुख्यात हैं। आरोपियों के खिलाफ पीएसए के वारंट जारी किए गए थे।