{"_id":"e26f5747810a97ecb75bd0a7928f5a2c","slug":"violence-in-land-disputes-woman-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में मारपीट, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में मारपीट, महिला घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
Updated Thu, 18 Sep 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बुद्धल क्षेत्र में भूमि विवाद में दो सगे भाइयों के बीच हुए मारपीट में एक महिला घायल हो गई। बुद्धल दराज क्षेत्र के निवासी दो सगे भाइयों पंजाब सिंह और दिलावर सिंह में काफी समय से भूमि विवाद चल रहा है। कई बार दोनों में पहले भी मारपीट हो चुकी है।
विज्ञापन
करीब 10 दिन पहले दोनों में एक बार फिर झगड़ा हो गया। इसमें दिलावर ने पंजाब की पत्नी और पंजाब पर लाठी से वार कर दिया। जिससे पंजाब की पत्नी गीता देवी घायल हो गई। वहीं बुधवार को एसएसपी राजोरी से मुलाकात करने आए पंजाब सिंह ने बताया कि उसके भाई ने घर में घुस कर पत्नी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन