{"_id":"578b20524f1c1b6137c4b440","slug":"villagers-caught-two-suspects-in-the-frontier-village-of-samba","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत गांव में ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमांत गांव में ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सीमावर्ती रामगढ़ क्षेत्र के सीमांत गांव में स्थानीय लोगों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्राें से मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ के सीमांत गांव मालशाह में शुक्रवार की देर रात दो संदिग्ध घूम रहे थे। इस पर क्षेत्र में अफवाह फैल गई कि आतंकी घुसपैठ कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगाें ने पकड़े गए इन दोनों से पूछताछ की तो उन्हाेंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर लोगाें ने उन्हें स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां अब दोनाें से गहन पूछताछ कर रही हैं। एक ने अपना नाम शांता (30) निवासी मोमी नेपाल और दूसरे ने अपना नाम देबाजी निवासी पश्चिम बंगाल बताया है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्राें के अनुसार दोनाें की दिमागी हालत ठीक नहीं है। गौरतलब है कि सीमावर्ती क्षेत्राें में जब भी कोई संदिग्ध पकड़ा जाता है तो उन्हें यही सोच कर छोड़ दिया जाता है कि उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसके पहले भी सीमांत गांवों में संदिग्ध पकडे़ जाने पर उन्हें दिमागी हालत ठीक नहीं होना बताकर छोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन