फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Villagers are unable to get ration due to 2G network in rs pura

टू जी नेटर्वक के चलते ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा राशन

विज्ञापन
Villagers are unable to get ration due to 2G network in rs pura
आरएस पुरा। 2जी नेटवर्क के चलते ग्रामीणों को राशन मिलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गांव लगोटिया में राशन वितरण के दौरान लोगों को घंटों लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है। टू जी नेटवर्क की स्पीड कम होने से प्वाइंट ऑफ सेल (पोस) मशीनें ठीक से काम नहीं कर रही।
विज्ञापन

गांव के सतपाल मांडी का कहना है कि सरकार द्वारा प्वांइट आफ सेल मशीनें राशन डीलरों को मुहैया करवाई गई हैं। हर माह आखिरी हफ्ते में राशन डिपों पर राशन मिलता है। राशन के लिए मशीन में अंगूठा लगाना पड़ता है, लेकिन सिग्नल न होन से प्रक्रिया पूरी नहीं होती। जिससे राशन नहीं मिल पा रहा। उन्होंने कहा कि खाद्य व आपूर्ति विभाग हर माह 15 तारीख तक राशन डीलरों को राशन मुहैया करवाए ताकि समय रहते ग्रामीणों को वितरण हो सके। खाद्य व आपूर्ति विभाग के सहायक निदेशक विपन भगत का कहना है कि टू जी नेटवर्क कमजोर होने पर दिक्कत आ रही है। राशन डीलरों को हर माह दस दिन पहले राशन मुहैया करवाए जाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed